1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जो बाइडेन के सामने ट्रांसजेंडर हुई टॉपलेस, व्हाइट हाउस में चल रहा था प्राइड मंथ सेलिब्रेशन

जो बाइडेन के सामने ट्रांसजेंडर हुई टॉपलेस, व्हाइट हाउस में चल रहा था प्राइड मंथ सेलिब्रेशन

 Published : Jun 13, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 06:37 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने एक ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर ने टॉपलेस होकर सनसनी मचा दी है। घटना उस वक्त हुई जब 10 जून को राष्ट्रपति जो बाइडेन ह्वाइट हाउस में ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए प्राइड मंथ सेलीब्रेशन का ह्वाइट हाउस में आयोजन कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति की आलोचना।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर रोज- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर रोज Image Source : FILE

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उस वक्त हैरान रह गए जब ह्वाइट हाउस में चल रहे प्राइड मंथ सेलिब्रेशन के दौरान एक ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर टॉपलेस हो गई और कैमरे पर ही अजीबोगरीब हरकत करने लगी। 12 जून को ट्रांसजेंडर रोज मोंटोया  ने व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में टॉपलेस होने का वीडियो पोस्ट किया। उसके बाद ऑनलाइन एक नई चर्चा छिड़ गई। एक टिकटॉक वीडियो में इस पर्सन को फर्स्ट लेडी जिल बिडेन से मिलते हुए और बाद में राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है। इसके बाद ट्रांसजेंडर अचानक टॉपलेस हो जाती है और शर्मनाक हरकत भी करने लगती है। कुछ देर तक वह अपनी चुनरी को हवा में लहराती है और कई स्टेप डांस भी करती है। मोंटाया ने कैमरे के सामने कहा कि ट्रांस के अधिकार, मानवाधिकार हैं। ट्रांसजेंडर समर्थक के इस संदेश को उल्लासपूर्वक साझा किया जा रहा है।

इस वीडियो क्लिप में मोंटोया को व्हाइट हाउस के सामने विचारोत्तेजक पोज़ की एक श्रृंखला बनाते हुए दिखाया गया है। वीडियो को ऑनलाइन रूढ़िवादियों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इससे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की भी किरकरी हो रही है। "टर्निंग प्वाइंट यूएसए के सीईओ चार्ली किर्क ने ट्वीट करके बताया कि टॉपलेस रोज के बगल में एक जैविक महिला है, जिसने अपने स्तनों को शल्य चिकित्सा से हटा दिया था। बाइडने ने शनिवार, 10 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में एक प्राइड मंथ उत्सव का आयोजन किया था। इस आयोजन का उद्देश्य समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोगों के साथ एकजुटता दिखाना था। क्योंकि व्हाइट हाउस का आरोप है कि उन पर रूढ़िवादी राज्य विधानसभाओं के हमले हो रहे हैं। मगर ट्रांसजेंडर के टॉपलेस होने के बाद जो बाइडेन को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें

जिससे डरते थे...वही बात हो गई...बेलारूस से यूक्रेन पर बरसेंगे परमाणु बम! पुतिन ने बता दी तारीख?

सीरिया में दुश्मनों का निशाना बना अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर या दुर्घटनाग्रस्त हुआ? 22 जवान हो गए घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश