Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत से पंगा लेने वाले ट्रूडो को ट्रंप ने कहा "पागल वामपंथी", कनाडा का नक्शा मिटाने पर उतारू अमेरिकी राष्ट्रपति

भारत से पंगा लेने वाले ट्रूडो को ट्रंप ने कहा "पागल वामपंथी", कनाडा का नक्शा मिटाने पर उतारू अमेरिकी राष्ट्रपति

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Dec 26, 2024 12:51 pm IST, Updated : Dec 26, 2024 01:21 pm IST

ट्रंप के अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से भारत से पंगा लेने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के सितारे लगता है गर्दिश में चलने लगे हैं। ट्रंप की नजर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने पर टिक गई है। क्रिस के मौके पर ट्रंप ने ट्रूडो को पागल वामपंथी कहकर धमकी दी है।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (फाइल)- India TV Hindi
Image Source : AP अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (फाइल)

वाशिंगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से पंगा लेने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को उनकी औकात दिखानी शुरू कर दी है। ट्रंप ने क्रिसमस के मौके पर ट्रूडो को "वामपंथी पागल" तक कह डाला। साथ ही कनाडा पर हाई टैरिफ लगाने की धमकी भी दी। ट्रंप ने ट्रूडो को एक बार फिर सुझाव दिया कि बेहतर है कि वह कनाडा का अमेरिका में विलय कर दें। 

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक संदेश में फिर कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि अगर ट्रूडो ऐसा करते हैं तो उन्हें इसका फायदा ही फायदा होगा और अमेरिका 60 फीसदी तक कर छूट देगा। इससे कनाडा की अर्थव्यवस्था को दूनी रफ्तार मिलेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर बनाने का भी ऑफर दिया। 

पनामा नहर पर भी टिकी नजर

ट्रंप की नजर कनाडा के साथ ही साथ पनामा नहर पर भी गड़ी हुई है। वह पनामा नहर को फिर अमेरिकी कब्जे में लेना चाहते हैं। ट्रंप ने क्रिसमस के मौके पर दर्जन भर से ज्यादा फायर मैसेज लिखे, जिसमें उनका अंदाज बेहद आक्रामक था। सबसे ज्यादा चर्चा उनके कनाडा वाले मैसेज की है, जो प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए था। ट्रंप ने एक्स पर लिखा, " लगातार हमारी न्यायिक प्रणाली का कार्यों और चुनावों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे कट्टर वामपंथी पागलों को क्रिसमस की शुभकामनाएं। 

ट्रंप के ऑफरों से परेशान हुए ट्रूडो

उन्होंने लिखा कि कनाडा हमारे देश का 51वां राज्य बन जाता है तो उसे कर में 60 फीसदी तक रियायत दूंगा। इससे उसकी अर्थव्यवस्था दोगुनी स्पीड से आगे बढ़ेगी। इससे पहले अपने आवास पर ट्रूडो से मुलाकात के दौरान भी ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने के लिए उनको ऑफर दिया था। ट्रंप का ये ऑफर ट्रूडो के गले की ऐसी फांस बन गया है, जिसे वह न तो स्वीकार कर पा रहे हैं और न ही इन्कार कर पा रहे हैं।  

यह भी पढ़ें

शिकागो में विमान के पहिये में अचानक निकला मुर्दा, देखते ही यात्रियों की अटक गई सांसें

जानें क्या है हनुक्काह, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली समकक्ष नेतन्याहू को दीं जिसकी शुभकामनाएं

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement