1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शिकागो में विमान के पहिये में अचानक निकला मुर्दा, देखते ही यात्रियों की अटक गई सांसें

शिकागो में विमान के पहिये में अचानक निकला मुर्दा, देखते ही यात्रियों की अटक गई सांसें

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Dec 26, 2024 10:49 am IST,  Updated : Dec 26, 2024 10:49 am IST

अमेरिका के शिकागो में एक हवाई अड्डे पर उतरे विमान के पहिये में शव देखकर हर कोई हैरान रह गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी मामले की जांच करने पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया।

प्लेन के पहिये में मिला शव। (फाइल)- India TV Hindi
प्लेन के पहिये में मिला शव। (फाइल) Image Source : AP

काहुलुई (हवाई): अमेरिका के शिकागो में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान के पहिये में अचानक एक मुर्दा नजर आया। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह घटना शिकागो से हवाई के माउई द्वीप में पहुंचे एक विमान में हुई। इसके ‘व्हील वेल’ में शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह देखकर हैरान है कि विमान के पहिये में व्यक्ति कैसे पहुंचा और उसकी मौत भला कैसे हुई? विमानन कंपनी और पुलिस विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। ‘व्हील वेल’ विमान के नीचे की ओर बनी वह खाली जगह होती जिसमें विमान के पहिए उड़ान भरने के बाद बंद होकर पहुंचते हैं।

Iघटना के बाद विमानन कंपनी ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ ने ईमेल से भेजे एक बयान में बताया कि शिकागो से मंगलवार को काहुलुई हवाई अड्डे पर पहुंची उड़ान संख्या-202 के ‘व्हील वेल’ में शव मिला। यह देखकर यात्रियों समेत एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा एजेंसियां भी भौचक्की रह गईं। विमानन कंपनी ने बताया कि ‘बोइंग 787-10’ के ‘व्हील वेल’ में केवल विमान के बाहर से ही पहुंचना संभव है और यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति इसमें कैसे पहुंचा होगा। माउई पुलिस ने ईमेल से भेजे बयान में कहा कि वह विमान के ‘व्हील वेल’ में शव मिलने के मामले की गहन जांच कर रही है। (एपी)

कैसे हुई व्यक्ति की मौत

पुलिस सबसे ज्यादा इस बात से हैरान है कि वह व्यक्ति विमान के पहिये के बीच कैसे घुस गया और उसकी मौत कैसे हुई। क्योंकि विमान के बाहर से ही वहां पहुंचा जा सकता है। व्यक्ति को पहिये के नीचे पहुंचते कैसे कोई नहीं देख सका। इस घटना से सुरक्षा को लेकर भी तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश