1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी अदालत में ट्रंप के मुकदमे पर चल रही थी बहस, अचानक सुनवाई छोड़कर बाहर निकले पूर्व राष्ट्रपति

अमेरिकी अदालत में ट्रंप के मुकदमे पर चल रही थी बहस, अचानक सुनवाई छोड़कर बाहर निकले पूर्व राष्ट्रपति

 Published : Jan 27, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 01:16 pm IST

अमेरिकी के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने उस वक्त सबको हैरान कर दिया, जब अपने एक मुकदमें में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक गुस्सा होकर वह कोर्ट रूम के बाहर निकल गए। इससे जज और वकीलों के बीच हड़कंप मच गया। जज द्वारा ट्रंप के वकीलों पर उन पर आरोप लगाने वाली महिला को भारी जुर्माना देने के फैसले से वह गुस्सा हो गए।

डोनॉल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनॉल्ड ट्रंप, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति। Image Source : AP

न्यूयॉर्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप अपने एक केस में चल रही सुनवाई के दौरान अचानक बाहर निकल गए। इससे हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि ट्रंप गुस्से से कोर्ट रूम के बाहर चले गए।  पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को अपने मानहानि मुकदमे की अंतिम बहस के दौरान उस वक्त अदालत कक्ष से उठकर बाहर चले गए जब लेखिका ई जीन कैरोल के अधिवक्ता ने निर्णायक मंडल से उनकी मुवक्किल को कम से कम 1.2 करोड़ डॉलर का हर्जाना दिलाए जाने का आग्रह किया।
 
अधिवक्ता ने कहा कि ट्रंप ने अपने सार्वजनिक बयानों के माध्यम से उन्हें झूठा करार देते हुए उनके प्रति नफरत पैदा की जिससे उनके सम्मान को हानि पहुंची है। मैनहटन संघीय अदालत में वकील रोबर्टा कपलान द्वारा अपनी अंतिम दलीलें शुरू करने के कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप अचानक बचाव पक्ष की तरफ की अपनी सीट से उठे और बाहर की ओर जाने लगे। वह खचाखच भरे अदालत कक्ष को देखने के लिए एक पल रुके और इसी दौरान खुफिया विभाग के सदस्य उनके पीछे की ओर जाने लगे।

गुस्सा होकर बाहर निकले ट्रंप

पूर्व राष्ट्रपति के अचानक चले जाने से न्यायाधीश लुईस ए कपलान को जिरह के बीच दखल देने के लिए मजबूर होना पड़ा और उन्होंने कहा,''रिकॉर्ड में दिखाया जाएगा कि ट्रंप उठे और अदालत से बाहर चले गए।" ट्रंप के बाहर जाने से कुछ ही वक्त पहले जूरी की अनुपस्थिति में न्यायाधीश ने ट्रंप की अधिवक्ता अलीना हब्बा को चेताया था कि दलीलें पूरी करने के बावजूद बार-बार टोकने पर वह उन्हें जेल भेज देंगी। न्यायाधीन ने हब्बा से कहा,''आप जेल में कुछ समय बिताने के कगार पर हैं। अब बैठ जाइए।'' रॉबर्टा कपलान और न्यायाधीश के बीच कोई रिश्ता नहीं है। (एपी)

यह भी पढ़ें

NASA के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर की प्राचीन झील की पुष्टि, जीवन की बढ़ी संभावना

गाजा युद्ध मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने दिया ये बड़ा फैसला, दक्षिण अफ्रीका ने कहा-"हम साबित हुए सही"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश