1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Trump is Dead... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्यों कर रहा ट्रेंड? उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का वायरल हो रहा बयान

Trump is Dead... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर क्यों कर रहा ट्रेंड? उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का वायरल हो रहा बयान

 Published : Aug 30, 2025 02:27 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 02:53 pm IST

Trump is Dead ट्रेंड से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अटकलों का बाजार गर्म है। कुछ लोग इसे अफवाह बता रहे हैं। इसे जुड़ी मीम्स सोशल मीडिया में खूब शेयर किए जा रहे हैं।

ट्रंप इज डेड- India TV Hindi
ट्रंप इज डेड Image Source : X/ALWAYSASRITH

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'Trump is Dead' तेजी से ट्रेंड कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति हैं। इस ट्रेंड ने दुनियाभर के यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह ट्रेंड अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौत से जुड़ी अफवाहों को लेकर है।

जेडी वेंस का एक हालिया बयान चर्चा में

इस ट्रेंड ने यूजर्स को यह अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से जूझ रहे हैं। ट्रंप को लेकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का एक हालिया बयान भी काफी सुर्खियों में है।

ट्रंप की जगह लेने के लिए हैं तैयार- जेडी वेंस

न्यूज वीक की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (27 अगस्त 2025) को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने यूएसए टुडे को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 'अद्भुत ऊर्जा' और अच्छे स्वास्थ्य में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर ऐसी कोई 'भयानक त्रासदी' होती है, तो वह ट्रंप की जगह लेने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उपराष्ट्रपति के रूप में उन्हें 'ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग' मिली है।

ट्रंप को है ये बीमारी

वहीं, ट्रंप के डॉक्टर ने हाल ही में बताया था कि राष्ट्रपति को क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी (CVI) है, जो एक सामान्य और गैर-खतरनाक स्थिति है, खासकर 70 साल से अधिक उम्र के लोगों में ये बीमारी होती है।

वायरल हो रहे मीम्स

आलवेज अस्रिथ (alwaysasrith) नाम के एक्स यूजर ने एक कार्टून अपलोड करते हुए मीम शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, 'अगर ट्रंप मर गए तो मैं इस ट्वीट को लाइक करने वाले को 100 डॉलर दूंगा।'

तरह-तरह के आ रहे मीम्स

एक एक्स यूजर ने लिखा, 'इस बात पर चुप्पी के बावजूद कि वह मर चुके हैं या नहीं, मैं हर उस ट्वीट को लाइक करना जारी रखूंगा जिसमें लिखा हो कि डोनाल्ड ट्रम्प मर चुके हैं।'

हम आपको बता दें कि ये खबर सिर्फ सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही जो कि एक अफवाह है। आज शनिवार (30 अगस्त) को एक्स पर एकदम से Trump is Dead ट्रेंड करने लगा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश