Monday, December 08, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने उड़ाया जोहरान ममदानी का मजाक, नहीं लिया नाम; जानें क्या कहा

ट्रंप ने उड़ाया जोहरान ममदानी का मजाक, नहीं लिया नाम; जानें क्या कहा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के बीच रिश्ते हमेशा से तल्खी भरे रहे हैं। ममदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीत चुके हैं जिसके बाद ट्रंप ने उनका मजाक उड़ाया है।

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927
Published : Nov 06, 2025 12:31 pm IST, Updated : Nov 06, 2025 12:31 pm IST
Donald Trump (R) Zohran Mamdani (L)- India TV Hindi
Image Source : AP Donald Trump (R) Zohran Mamdani (L)

Donald Trump Mocks Zohran Mamdani: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी का मजाक उड़ाते हुए उनका नाम ही नहीं लिया। ट्रंप ने कहा कि ‘‘जो भी उनका नाम है’’ साथ ही ट्रंप ने यह दावा किया कि 4 नवंबर को हुए चुनावों के बाद अब अमेरिकी जनता को ‘वामंपथ और सामान्य बोध (कॉमस सेंस)’ के बीच में से एक को चुनना होगा। फ्लोरिडा के मियामी में ‘अमेरिका बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि जब वह पिछले साल 5 नवंबर को दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए तब अमेरिकी जनता ने अपनी संप्रभुता ‘बहाल’ की थी लेकिन मंगलवार को मेयर चुनाव के साथ उसका ‘कुछ हिस्सा खो दिया’ है। 

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप का यह बयान उस समय आया भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर के रूप में चुना गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी, ‘‘आप देखना, न्यूयॉर्क में क्या होता है, भयानक, मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा ना हो, लेकिन आप देखोगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और वह ममदानी या जो भी उनका नाम है, सोचते हैं कि पुरुषों का महिलाओं के खेलों में खेलना बहुत शानदार है।’’ ट्रंप ने पहले भी चेतावनी दी थी कि ममदानी की जीत न्यूयॉर्क सिटी के लिए ‘‘पूरी तरह आर्थिक और सामाजिक तबाही’’ लेकर आएगी। 

ममदानी ने ट्रंप पर साधा निशाना

इससे पहले अपने भाषण में ट्रंप के कट्टर आलोचक ममदानी ने कहा था कि न्यूयॉर्क ‘‘हमेशा एक ऐसा शहर रहेगा जिसका निर्माण आव्रजक ने किया, जो आव्रजकों से चलता है और अब एक आव्रजक उसका नेतृत्व करेगा।’’ उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘‘आखिरकार, अगर कोई डोनाल्ड ट्रंप द्वारा धोखा दिए गए देश को उन्हें हराने का तरीका दिखा सकता है तो वह न्यूयॉर्क ही है जिसने उन्हें शिखर पर पहुंचाया। अगर किसी तानाशाह को डराने का कोई तरीका है, तो वह उन्हीं परिस्थितियों को खत्म करना है जिन्होंने उसे सत्ता हासिल करने में मदद की।’’ 

'ममदानी ने गलत दिशा में की शुरुआत'

ट्रंप ने बुधवार को मियामी में ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए एक साक्षात्कार में ममदानी के भाषण को ‘बहुत गुस्से से भरा’ बताया और कहा था कि ममदानी ने अपनी शुरुआत ही गलत तरीके से की है और अगर वह वाशिंगटन के प्रति सम्मान नहीं रखेंगे तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हाँ, मुझे लगा कि यह बहुत गुस्से वाला भाषण था, निश्चित रूप से मेरे खिलाफ गुस्सा झलक रहा था। मेरा मानना है कि उन्हें मेरे प्रति अच्छा व्यवहार करना चाहिए। आप जानते हैं, बहुत सी चीजें जो उनके पास आती हैं, उन्हें मंजूरी देने वाला मैं ही हूं। तो उन्होंने शुरुआत ही गलत दिशा में की है।’’ (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने किया चीनी राष्ट्रपति का जिक्र, बोले- 'चाहिए जिनपिंग की तरह डरपोक मंत्रियों की कैबिनेट'

फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर, 241 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ने घोषित की इमरजेंसी

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement