1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'कमला हैरिस से मैं ज्यादा सुंदर हूं', पेंसिल्वेनिया की रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने किया पर्सनल अटैक, उड़ाया मजाक

'कमला हैरिस से मैं ज्यादा सुंदर हूं', पेंसिल्वेनिया की रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने किया पर्सनल अटैक, उड़ाया मजाक

 Published : Aug 18, 2024 10:51 am IST,  Updated : Aug 18, 2024 10:51 am IST

US Presidential Election 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट्स उम्मीदवार कमला हैरिस पर पर्सनल अटैक किया और उनका मजाक उड़ाया।

Donald Trump, Kamala Harris- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस Image Source : FILE

US Presidential Election 2024: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। उन्होंने कमला हैरिस की शारीरिक बनावट और बुद्दिमत्ता की निंदा की। अपने समर्थकों के बीच ट्रंप ने कहा, मैं उनसे कहीं ज्यादा सुंदर हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने पेंसिल्वेनिया की रैली में यह बात कही।

अमेरिका में नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होनेवाला है। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेट्स ने उपराष्ट्रपति कमला हैरिक को उम्मीदवार बनाया है। कमला हैरिस की डोनाल्ड ट्रंप से कांटे की टक्कर है। इसी से जुड़े एक सवाल पर ट्रंप ने कहा कि जो बाइडेन की तुलना में कमला हैरिस को हराना ज्यादा आसान है। ट्रंप ने एक रैली में कमला हैरिस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मैं उनसे ज्यादा सुंदर दिखता हूं।

2020 का चुनाव धोखाधड़ी के कारण हारे

ट्रंप ने रैली में कहा, क्या आपने कभी उन्हें (हैरिस) हंसते हुए देखा है? उनकी हंसी एकदम पागल शख्स की तरह है। मैं उनसे ज्यादा सुंदर दिखता हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि वर्ष 2020 के चुनाव में वह धोखाधड़ी के कारण हार गए थे। इन दिनों डोनाल्ड ट्रंप लगातार कमला हैरिस पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वे  वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से ‘‘बेहद नाराज’’ हैं और इस पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अपनी प्रतिद्वंद्वी पर व्यक्तिगत हमले कर सकते हैं। 

 पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मेरे मन में उनके लिए कोई खास सम्मान नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता के लिए भी मेरे मन में कोई खास सम्मान नहीं है। मेरा मानना है कि वह बहुत खराब राष्ट्रपति साबित होंगी। व्यक्तिगत हमले अच्छे होते हैं या बुरे इस बारे में मेरा कहना है कि वह भी मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमले करती हैं।’’ 

मैं उनसे बेहद नाराज हूं

दरअसल ट्रंप की पार्टी के सदस्यों ने उनसे हैरिस पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने का अनुरोध किया है और ट्रंप उन्हीं से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘‘ जहां तक हैरिस पर व्यक्तिगत हमलों की बात है तो उन्होंने देश के साथ जो किया है मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैं उनसे इस बात पर नाराज हूं कि उन्होंने मेरे और अन्य के खिलाफ न्याय प्रणाली को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। मैं बेहद नाराज हूं और मुझे लगता है कि मैं व्यक्तिगत हमले कर सकता हूं।’’ 

ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने (हैरिस ने) मुझे अजीब कहा। उन्होंने जे डी (वैंस, ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) और मुझे अजीब कहा। वह (वैंस) अजीब नहीं हैं। वह येल में एक बेहतरीन छात्र थे, वह ओहायो स्टेट गए उन्होंने कक्षा में सर्वाधिक अंकों से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो असफल उम्मीदवार है, जिसका करियर बहुत खराब रहा है।’’ (इनपुट-एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश