1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Presidential Election: कमला हैरिस ने चल दिया Trump Card, चुनाव में उठाया अश्वेत लोगों से भेदभाव का मुद्दा

US Presidential Election: कमला हैरिस ने चल दिया Trump Card, चुनाव में उठाया अश्वेत लोगों से भेदभाव का मुद्दा

 Published : Oct 16, 2024 11:43 am IST,  Updated : Oct 16, 2024 11:45 am IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कमला हैरिस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कमला हैरिस ने अब चुनाव में बड़ा मुद्दा उठा है। हैरिस ने कहा है कि अश्वेत लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में नस्लीय भेदभाव किया जाता है।

Kamala Harris- India TV Hindi
Kamala Harris Image Source : FILE AP

डेट्रॉयट: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने भेदभावपूर्ण प्रवर्तन नीतियों से निपटने के लिए कानून लाने पर जोर देते हुए कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप कठोर पुलिसिंग हथकंडों को ‘संस्थागत’ बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि इसका देशभर के अश्वेत पुरुषों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। 

अश्वेत लोगों के साथ होता है भेदभाव

रेडियो कार्यक्रम ‘द ब्रेकफास्ट क्लब’ के मेजबान चार्लामेगने से बातचीत में कमला हैरिस ने कहा कि वह मारिजुआना को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के लिए काम करेंगे जिसके कारण सबसे ज्यादा अश्वेत लोगों की गिरफ्तारियां होती हैं। साथ ही उन्होंने माना कि अश्वेत लोगों से रोजमर्रा की जिंदगी में नस्लीय भेदभाव किया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव करीब है और ऐसे में एक तरफ जहां हैरिस ने अश्वेत पुरुषों का मुद्दा उठा दिया है तो वहीं ट्रंप ने जॉर्जिया में ‘फॉक्स न्यूज’ के एक कार्यक्रम में महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया। 

कड़ा है मुकाबला

राष्ट्रपति पद के चुनाव में अंतिम वोट डाले जाने से पहले, हैरिस और ट्रंप उन प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं में जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं जहां मुकाबला कड़ा लग रहा है। चुनाव जीतने पर हैरिस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनेंगी। वह महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रही हैं जबकि ट्रंप अश्वेत पुरुषों के मुद्दों पर नरमी दिखा रहे हैं, जिन्होंने अतीत में डेमोक्रेटिक पार्टी का भारी समर्थन किया है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

US Presidential Election: ट्रंप का बड़ा बयान, बोले 'दुश्मनों की तुलना में सहयोगियों ने हमारा अधिक फायदा उठाया'

भारत में जर्मनी के राजदूत का देसी अंदाज, नई कार में बांधी नींबू-मिर्ची, फोड़ा नारियल; देखें VIDEO

राष्ट्रपति जरदारी से मिले चीन के पीएम ली कियांग, पाकिस्तान ने किया 'वन-चाइना' पॉलिसी का समर्थन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश