1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के सर्वे में ट्रंप ने हैरिस पर बनाई मामूली बढ़त, जानें कितना है अंतर

US Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के सर्वे में ट्रंप ने हैरिस पर बनाई मामूली बढ़त, जानें कितना है अंतर

 Published : Oct 25, 2024 10:19 am IST,  Updated : Oct 25, 2024 10:19 am IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को झटका लगा है। सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर राष्ट्रीय स्तर पर मामूली ही सही लेकिन बढ़त हासिल की है।

Donald Trump and Kamala Harris- India TV Hindi
Donald Trump and Kamala Harris Image Source : FILE AP

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर जारी एक सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की ओर से किए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। सर्वेक्षण में बताया गया है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, हैरिस से दो प्रतिशत अंक से आगे हैं।

कितना है अंतर

‘सीएनबीसी ऑल-अमेरिका इकोनॉमिक सर्वे’ के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप (48 प्रतिशत) अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (46 प्रतिशत) से बढ़त बनाए हुए हैं, जो अगस्त से अपरिवर्तित है। समाचार चैनल ने बताया कि अमेरिका के अहम सात राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप हैरिस से 47 प्रतिशत के मुकाबले 48 प्रतिशत से आगे हैं। 

अहम राज्यों में ट्रंप को बढ़त

देश के अहम सात राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप 0.9 प्रतिशत अंकों से आगे हैं। ये अहम सात राज्य एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलाइना और जॉर्जिया हैं। इन राज्यों के बारे में माना जाता है कि यहां के मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होगा। 

आगे निकले ट्रंप

बता दें कि, इससे पहले हाल ही में आए डिसिजन डेस्क हिल के ताजा सर्वेक्षण में भी ट्रंप ने बढ़त हासिल की थी। इस सर्वे में जीत के मामले में डोनाल्ड ट्रंप कमला हैरिस से 4 प्रतिशत आगे निकल गए थे। डोनाल्ड ट्रंप के जीत का अनुमान 52 प्रतिशत था, वहीं कमला हैरिस के जीतने की संभावना केवल 48 फीसदी ही थी।

यह भी पढ़ें:

अप्रवासियों की संख्या में कटौती करने जा रहा है कनाडा, जानिए PM ट्रूडो ने क्या कहा

Canada: सांसदों का अल्टीमेटम बेअसर, जस्टिन ट्रूडो ने PM की कुर्सी छोड़ने से किया इनकार; लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश