1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के एक्शन से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने छेड़ा अलग राग, भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

ट्रंप के एक्शन से इतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने छेड़ा अलग राग, भारत को लेकर दिया बड़ा बयान

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 15, 2025 11:30 am IST,  Updated : Aug 15, 2025 11:30 am IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी है। इस दौरान रुबियो ने भारत और अमेरिका के संबंधों का बखान भी किया है। चलिए आपको बताते हैं कि रुबियो ने कहा क्या है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो- India TV Hindi
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो Image Source : AP

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तरफ जहां भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर छेड़ रखी है तो वहीं दूसरी तरफ  विदेश मंत्री मार्को रुबियो कुछ और ही कहते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत और अमेरिका ‘मिलकर काम करते हुए’ आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच ऐतिहासिक संबंधों को महत्वपूर्ण और दूरगामी बताया है। 

रुबियो ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

रुबियो ने शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका की ओर से भारत के लोगों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रुबियो ने अपने संदेश में कहा, ‘‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंध महत्वपूर्ण और दूरगामी हैं। साथ मिलकर काम करते हुए, अमेरिका और भारत आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेंगे।’’ 

रुबियो ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र का भी किया जिक्र

मार्को रुबियो ने कहा कि दोनों देश अधिक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण से एकजुट हैं और भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी उद्योगों तक फैली हुई है। यह साझेदारी नवाचार को बढ़ावा देती है, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की सीमाओं को आगे बढ़ाती है, और अंतरिक्ष तक फैली हुई है। 

अमेरिकी सांसद ने भी दी थी ट्रंप को चेतावनी

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर ट्रंप को नसीहत दी थी। अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा था कि ट्रंप की यह टैरिफ तानाशाही वर्षों से तैयार की जा रही अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को नुकसान पहुंचा सकती है। मीक्स ने कहा था कि अमेरिका और भारत के बीच गहरे रणनीतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध हैं। ऐसे में किसी भी विवाद या चिंता का समाधान लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत आपसी सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने चेताया था कि ट्रंप की कठोर नीति उन रिश्तों को खराब कर सकती है, जो वर्षों की मेहनत से बने हैं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

अलास्का में होने वाली वार्ता से पहले पुतिन ने दिखाया संयम तो ट्रंप ने दी चेतावनी, जानें दोनों नेताओं क्या कहा?

ट्रंप ने वार्ता से पहले पुतिन को दे डाली चेतावनी, बोले- ' नहीं बनी बात तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश