1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका का बड़ा नुकसान: हवा में टकरा गए दो आधुनिक लड़ाकू विमान, बन गए आग का गोला, देखें खौफनाक Video

अमेरिका का बड़ा नुकसान: हवा में टकरा गए दो आधुनिक लड़ाकू विमान, बन गए आग का गोला, देखें खौफनाक Video

 Published : May 18, 2026 08:36 am IST,  Updated : May 18, 2026 08:59 am IST

अमेरिका के इडाहो स्टेट में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया जब अमेरिकी नौसेना के दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए और धमाके के साथ तबाह हो गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

us two fighter jet collided crash- India TV Hindi
अमेरिका के दो विमान हुए क्रैश। Image Source : X (@TRUTHTRUMPPOST)

अमेरिकी नौसेना को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है, उसके दो आधुनिक F-18 लड़ाकू विमान तबाह हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नेवी के 2 फाइटर जेट्स एक एयर शो के दौरान हादसे के शिकार हो गए। आपको बता दें F-18 लड़ाकू विमान को काफी आधुनिक माना जाता है और अमेरिकी नौसेना बड़ी संख्या में इस विमान का इस्तेमाल करती है। ऐसे में इन दो विमानों का क्रैश होना एक बड़ी घटना मानी जा रही है। इससे पहले ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में भी बड़ी संख्या में अमेरिका के लड़ाकू विमान और अन्य विमान तबाह हुए थे।

कैसे हुआ हादसा?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये हादसा अमेरिका के इडाहो स्टेट में एयर शो के दौरान हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब एयर शो के दौरान दोनों F-18 फाइटर जेट्स बिल्कुल करीब आ गए। पहले तो लगा कि ये करतब दिखा रहे हैं लेकिन फिर अचानक टक्कर की वजह से उनके पुर्जे गिरने लगे। तभी दोनों फाइटर जेट के पायलट और क्रू को इजेक्ट होते हुए देखा गया। उसके फौरन बाद दोनों जेट्स तेजी से नीचे गिरे। विमानों के नीचे गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा गोला उठने लगा।

क्रू के 4 लोग सुरक्षित

दोनों लड़ाकू विमानों के क्रैश होने और धमाके के ठीक पर ऊपर पैराशूट से नीचे उरतते हुए क्रू को देखा गया। गनीमत रही कि क्रू हादसे वाली जगह से थोड़ी दूर उतरा और किसी की भी जान नहीं गई। जानकारी के अनुसार,  विमान में सवार सभी चारों लोग सही सलामत बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने क्या बताया?

इस बड़े हादसे को लेकर US पैसिफिक फ्लीट की नेवल एयर फोर्सेस की प्रवक्ता कमांडर अमेलिया उमायाम ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त ये विमान हवाई प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों जेट्स के चारों क्रू मेंबर्स सुरक्षित रूप से बाहर निकल आए और इस हादसे की जांच की जा रही है। बेस के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों विमान को क्रू मेंबर्स की हालत स्थिर है।

ये भी पढ़ें- ईरान को ट्रंप की खुली चेतावनी, कहा-'तेजी से कदम उठाओ वरना कुछ नहीं बचेगा'

ट्रंप के नए सोशल मीडिया पोस्ट से हलचल! ऐसे दिए ईरान-अमेरिका में और भीषण जंग होने के संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश