1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'क्या चुनाव के बाद भी रहेगा क्वाड?', PM मोदी के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराए बाइडेन; दिया जवाब

'क्या चुनाव के बाद भी रहेगा क्वाड?', PM मोदी के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराए बाइडेन; दिया जवाब

 Published : Sep 22, 2024 09:07 am IST,  Updated : Sep 22, 2024 09:08 am IST

अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान फोटोशूट हो रहा था। फोटोशूट के दौरान ही एक पत्रकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से सवाल पूछ लिया कि क्या नवंबर में होने वाले चुनाव के बाद भी क्वाड कायम रहेगा। जानिए फिर बाइडेन ने क्या जवाब दिया।

Quad Leaders- India TV Hindi
Quad Leaders Image Source : NARENDRA MODI (X)

QUAD Summit 2024: अमेरिका में शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस समिट की मेजबानी की। अमेरिकी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इससे पहले बाइडेन ने अपने गृहनगर विलमिंगटन में आर्कमेरे एकेडमी में क्वाड लीडरशिप समिट में शामिल होने वाले तीनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान कुछ ऐसा भी हुआ जो सुर्खियां बन गया।  

बाइडेन ने दिया जवाब

फोटोशूट के दौरान एक रिपोर्टर ने बाइडेन से सवाल पूछा कि क्या नवंबर में होने वाले चुनाव के बाद भी क्वाड कायम रहेगा। इस पर राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए कहा कि नवंबर से बहुत आगे। इसके बाद चारों नेताओं ने ग्रुप फोटो के लिए पोज दिया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर को होंगे।

'हम लोकतांत्रिक देश हैं'

सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, 'हम लोकतांत्रिक देश हैं, जानते हैं कि काम कैसे करना है। यही कारण है कि मेरे राष्ट्रपति बनने के शुरुआती दिनों में ही, मैं आप सभी से मिला, आप सभी के देश गया, यह दर्शाने करने के लिए कि हम क्वाड को और अधिक प्रभावशाली बना रहे हैं। चार साल बाद, हम चार देश पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से एकजुट हैं।'

2025 में भारत करेगा मेजबानी 

पीएम मोदी ने क्वाड समिट में कहा कि हमें 2025 में भारत में क्वाड लीडर्स समिट आयोजित करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने तीसरे कार्यकाल में इस क्वाड समिट में भाग लेकर बेहद खुशी हो रही है। हमारी बैठक उस समय हो रही है जब दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे में, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर क्वाड का एक साथ काम करना मानवता के लिए बहुत जरूरी है।' उन्होंने कहा, 'हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। हम सभी नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान और सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।'

यह भी पढ़ें:

क्वाड नेताओं ने जारी किया संयुक्त बयान, जानें दक्षिण चीन सागर, रूस-यूक्रेन जंग और आतंकवाद के लेकर क्या कहा

PM Modi US Visit: अमेरिका में आज पीएम मोदी का मेगा इवेंट, लॉन्ग आइलैंड में भारतीय प्रवासियों को करेंगे संबोधित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश