Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान मां अमृता के साथ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची उज्जैन

सारा अली खान मां अमृता के साथ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची उज्जैन

Edited by: Shivani Singh @lastshivani Published : Jan 15, 2022 03:40 pm IST, Updated : Jan 15, 2022 03:40 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने शनिवार को मां अमृता सिंह के साथ महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

Sara Ali Khan visit Mahakaleshwar temple Ujjain with her...- India TV Hindi
Image Source : गINSTAGRAM/SARAALIKHAN95 Sara Ali Khan visit Mahakaleshwar temple Ujjain with her mother  Amrita Singh see video and pictures

Highlights

  • सारा अली खान महाकाल के दर्शन करने पहुंची उज्जैन
  • सारा अली के साथ उनकी मां अमृता ने भी किए महाकाल के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान  शनिवार को मां अमृता सिंह के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मां और महाकाल' । बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2021 में भी सारा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंची थी। वह वहां पर अपनी फिल्म अतरंगी रे के प्रमोशन के लिए गई थी।

सैंडल पहनकर सूर्य देव को अर्ध्य दे रही थीं अंगूरी भाभी, फैंस ने कर दिया ट्रोल

इन तस्वीरों में सारा व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस से मैच करता हुआ मास्क पहना हुआ है। वहीं अमृता सिंह ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं। 

सारा अली खाना और अमृता ने महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी किया, जिसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही वह आरती में भी शामिल हुई।

विक्की-कैट की शादी में यूं बाराती बने थे नेहा धूपिया और अंगद बेदी, शेयर की फोटोज

बता दें कि इन दिनों सारा अपनी अपकमिंग फिल्म 'लुकाछुपी 2' की शूटिंग के लिए उज्जैन गई हुई है। इस फिल्म में सारा के साथ विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement