1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. चेहरे पर ऐसे लगाइए मुल्तानी मिट्टी कि चमक उठेगा फेस, लोग पूछेंगे क्या लगाया!

चेहरे पर ऐसे लगाइए मुल्तानी मिट्टी कि चमक उठेगा फेस, लोग पूछेंगे क्या लगाया!

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 17, 2022 05:07 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 05:10 pm IST

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लोग काफी समय से करते आ रहे हैं। जानिए ये स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और मुल्तानी मिट्टी के लेप को किस तरह लगाना होगा अच्छा।

multani mitti face pack - India TV Hindi
multani mitti face pack  Image Source : INSTAGRAM/HEALTHHINDI_2.0

Highlights

  • मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है
  • सप्ताह में एक बार मुल्तानी मिट्टी के इस लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं

सर्दी का मौसम धीरे-धीरे खत्म होने के साथ गर्मी दस्तक दे रही है। गर्मियों में लोगों को स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  गर्मियों में चिलचिलाती धूप और सनबर्न की वजह से चेहरे की रौनक गायब सी हो जाती है। ऐसे में निखार वापस लाने के लिए बाजार में मौजूद तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे का नैचुरल निखार ही गायब हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो घर पर नैचुरल फेस पैक बनाकर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। 

मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लोग काफी समय से करते आ रहे हैं। जानिए ये स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है और मुल्तानी मिट्टी के लेप को किस तरह लगाना होगा अच्छा। 

व्हाइट साड़ी में आलिया भट्ट को देख डोल जाएगा दिल, लोग बोले: जन्नत ही हूर लग रही हो

मुल्तानी मिट्टी एक पॉवरफुल हीलिंग क्ले है जो स्किन के पोर्स में जमा हुए सीबम, पसीना, तेल और गंदगी जैसी अशुद्धियों को अवशोषित करता है। इसके कारण आपको स्किन संबंधी समस्याएं जैसे दाग-धब्बों, मुंहासों, एक्ने, डेड स्किन आदि की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। वहीं गर्मी के मौसम में इस मिट्टी का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन फ्रेश और ग्लो करेगी। 

मुल्तानी मिट्टी पैक

सामग्री

  1. 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  2. आधा चम्मच एलोवेरा
  3. थोड़ा गुलाब
  4. 1 चुटकी हल्दी  पाउडर

बेदाग निखरी त्वचा के लिए रात को सोने से पहले लगाएं ये होममेड क्रीम, पाएं ग्लोइंग चेहरा

ऐसे करें मुल्तानी फेस पैक का इस्तेमाल

एक बाउल में सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को साफ चेहरे पर ब्रश की मदद से लगा लें। करीब 10-15 मिनट लगा रहने के बाद जब बिल्कुल सूख जाए तो साफ पानी से धो लें। इसके बाद कोई मॉश्चराइजर का इस्तेमाल कर लें।

Declaimer: अगर आपको किसी भी तरह की स्किन एलर्जी है या फिर स्किन सेंसिटिव है तो इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल