1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बिना जिम गए महिला ने पांच महीने में घटाया 20 किलो वजन, शेयर किया अपना डाइट प्लान

बिना जिम गए महिला ने पांच महीने में घटाया 20 किलो वजन, शेयर किया अपना डाइट प्लान

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 13, 2026 04:46 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 05:11 pm IST

डाइटीशियन और फिटनेस कोच शिवानी सिंह ने बताया कि उन्होंने घर पर सही डाइट और नियमित वर्कआउट की मदद से पांच महीने में 20 किलो वजन कम किया।उन्होंने अपने वजन घटाने के सफर के साथ डाइट प्लान भी शेयर किया है।

घर पर वजन कम करने के लिए डाइट- India TV Hindi
घर पर वजन कम करने के लिए डाइट Image Source : INSTAGRAM -SHIVANI_LIFTS

आजकल मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है। खराब खानपान, हॉर्मोनल असंतुलन और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण वजन धीरे धीरे बढ़ने लगता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए लोग जिम से लेकर डाइट तक, कई नुस्खे आज़माते हैं लेकिन हर किसी को अच्छा या पॉज़िटिव रिजल्ट नहीं मिल पाता है। दरअसल, वजन कम करने के लिए क्रैश डाइट या बहुत हेवी वर्कआउट करने के बजाय सही डाइट और निरंतरता पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। डाइटीशियन, फिटनेस कोच और डिजिटल क्रिएटर शिवानी सिंह ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया है कि जब उनका वजन बढ़ गया है तो उसे कम करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके पांच महीने में 20 किलो वजन कम किया। उन्होंने यह भी बताया कि वजन घटाने के सफर में उन्होंने किन बातों का ध्यान रखा।

घर पर ही किया वर्कआउट

शिवानी सिंह कहती हैं कि वह कॉलेज के दौरान उनका वजन काफी बढ़ गया था। उस दौरान वह बहुत ज़्यादा जंक फ़ूड का सेवन करती थीं। जिसका असर धीरे-धीरे उनके वजन पर पड़ने लगा। लेकिन जब उनका वजन बहुत ज़्यादा बढ़ने लगा तब उन्हें एहसास हुआ कि वजन कम करना चाहिए। वो कहती हैं कि उन्होंने 4 तकरीबन महीने तक बिना जिम जाए घर पर ही अच्छी डाइट फॉलो और नियमित रूप से वर्कआउट किया। लेकिन जब उनक वजन कम हो गया उसके बाद उन्होंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए जिम ज्वाइन किया।

वजन कम करने के लिए डाइट में क्या किया शामिल? 

  • हल्दी पानी से दिन की शुरुआत: सुबह की शुरुआत शिवांगी ने हल्दी पानी से की। इस पानी में वो अदरक का भी इस्तेमाल करती हैं। इस पानी को पीने से गट हेल्थ अच्छी होती है और बॉडी भी डिटॉक्स होता है साथ ही स्किन भी ग्लोइंग बनती है।

  • ब्रेकफास्ट: शिवानी सिंह कहती हैं कि वो अपने ब्रेकफास्ट में अंडा और ओट्स का सेवन करती थीं। साथ ही लो फैट और है प्रोटीन स्मूदी भी लेती थीं।

  • मिड स्नैक्स: शिवानी सिंह मीड स्नैक्स में सेब और मखाना का सेवन करती हैं। साथ ही वह ग्री टी भी लेती थीं। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि अगर आपको भूख नहीं है तो जबरदस्ती न खाएं। लेकिन ग्रीन टी पी सकते हैं।

  • लंच: लंच में शिवानी सिंह हाई प्रोटीन और हाई फाइबर फूड्स का सेवन करती थीं ताकि भूख जल्दी न लगे। इसलिए वो लंच में वो 200 ग्राम चिकन, 50 ग्राम राइस और किसी भी सब्जी का सेवन करती थीं। खाने के साथ वो एक बीटरूट और एक खीरा का भी सेवन करती थीं।

  • डिनर करती थीं जल्दी: शिवानी अपना डिनर रात के समय 7.30 से पहले कर लेती थीं।  वो डिनर भी हाई प्रोटीन और हाई फाइबर करती थीं इसलिए उन्होने डाइट में चिकन सलाद, किनोवा, टोफू और पनीर का सेवन करती थीं। मीठा खाने का मन करने पर वह एक खजूर या डार्क चॉकलेट की एक बाइट खाती थीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल