1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 2022 के वास्तु टिप्स: घर ले आइए ये भाग्यशाली चीजें, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन की कमी

2022 के वास्तु टिप्स: घर ले आइए ये भाग्यशाली चीजें, पूरे वर्ष नहीं रहेगी धन की कमी

 Published : Dec 30, 2021 07:01 pm IST,  Updated : Dec 31, 2021 09:57 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ नया और अच्छा करने के लिए घर में शुभ चीजों का लाना जरूरी होता है। ऐसे में नए साल पर घर परिवार में सुख और समृद्धि लाने के लिए वास्तु अनुसार शुभ चीजों को घर लाया जाए तो बेहतर रहेगा।

2022 के वास्तु टिप्स- India TV Hindi
2022 के वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK, TWITTER

Highlights

  • नए साल पर घर परिवार में सुख और समृद्धि लाने के लिए वास्तु अनुसार शुभ चीजों को घर लाया जाए तो बेहतर रहेगा।
  • स्तु शास्त्र के अनुसार कुछ नया और अच्छा करने के लिए घर में शुभ चीजों का लाना जरूरी होता है।

नया साल दस्तक दे रहा है। पिछला साल चाहे कैसा भी बीता हो लेकिन नए साल के अच्छा औऱ शानदार होने की उम्मीद की जा रही है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ नया और अच्छा करने के लिए घर में शुभ चीजों का लाना जरूरी होता है। ऐसे में नए साल पर घर परिवार में सुख और समृद्धि लाने के लिए वास्तु अनुसार शुभ चीजों को घर लाया जाए तो बेहतर रहेगा।

चलिए जानते हैं कि किन चीजों को घर लाने से घर परिवार में सुख शांति के साथ साथ बरकत भी बनी रहेगी। 

बैंबू ट्री

बैंबू ट्री यानी बांस का पौधा  बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में इसे बहुत ही पवित्र और शानदार बताया गया है क्योंकि यह घर हो या ऑफिस सब जगह सकारात्मक ऊर्जा और वैभव लाता है।

एक्वेरियरम 

एक्वेरियम यानी मछली घर, वास्तु और फेंगशुई के हिसाब के बहुत ही सौभाग्यशाली बताया जाता है। इस नए साल की शुरूआत में अपने घर में एक्वेरियम लाकर रखें। फेंगशुई कहता है कि मछली धन को अपनी ओर आकर्षित करती है और परिवार पर आने वाली आपदा को टालती है। 

क्रिस्टल का कछुआ

क्रिस्टल का कछुआ भी भाग्योदय करता है। फेंगशुई में इसका खासा महत्व है। कहा जाता है कि क्रिस्टल के कछुए को घर की उत्तर दिशा में रखने से घर में धन लाभ होता है औऱ शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही इस कछुए को रखने से घर के मुखिया की उम्र भी लंबी होती है। 

विंड चाइम्स

विंडचाइम्स घर में नकारात्मक एनर्जी को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। ये घर परिवार के लिए गुड लक लेकर आती हैं। आप नए साल पर  पांच या सात छड़ वाली विंड चाइम्स लेकर आइए। 

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को इस साल अपने घर लेकर आएं। देखने में यह प्यारा लगता है लेकिन यह आर्थिक सफलता के लिए वास्तु और फेंगशुई में काफी महत्व रखता है। इसे घर या दफ्तर में उत्तर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यह घर में धन और संपन्नता की आमद लाता है औऱ इसकी मुस्कान घर के सदस्यों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल