1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर से बनाएं कुछ नया और चटपटा, लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय की ये आसान रेसिपी, नोट करें विधि

पनीर से बनाएं कुछ नया और चटपटा, लंच में ट्राई करें पनीर पेपर फ्राय की ये आसान रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 15, 2026 02:27 pm IST,  Updated : Aug 15, 2026 02:27 pm IST

अगर लंच में पनीर से कुछ नया और चटपटा बनाना चाहते हैं, तो पनीर पेपर फ्राय एक बेहतरीन विकल्प है। पनीर, काली मिर्च और मसालों से तैयार यह सब्जी स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान है।

पनीर पेपर फ्राय की रेसिपी- India TV Hindi
पनीर पेपर फ्राय की रेसिपी Image Source : INSTAGRAM - RASHMKIA

पनीर से बनी सब्जी अगर आपको पसंद है, तो इस बार लंच में कुछ नया और चटपटा ट्राई करें। पनीर पेपर फ्राय स्वाद में बेहद लाजवाब और बनाने में आसान है। पनीर, शिमला मिर्च और मसालों से तैयार यह सब्जी लंच के स्वाद को दोगुना कर देगी। इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। चलिए जानते हैं यह रेसिपी कैसे बनाएं? 

पनीर पेपर फ्राई सामग्री

  • काली मिर्च फ्राई मसाला: साबूत काली मिर्च 2 बड़े चम्मच, जीरा 1 टीएसपी, सौंफ 1 टीएसपी

  • पनीर के लिए सामग्री: पनीर 300 ग्राम, तेल 2 चम्मच, लहसुन एक मुट्ठी, प्याज 3, तेल 2 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, सौंफ आधा चम्मच, करी पत्ता, अदरक लहसुन हरी मिर्च पेस्ट, हल्दी, गरम मसाला आधा चम्मच, हरी मिर्च 4, हरा धनिया एक मुट्ठी

पनीर पेपर फ्राई बनाने का तरीका

  • सबसे पहले काली मिर्च फ्राई मसाला तैयार करें। एक पैन लें, आंच धीमी रखें और उसमें काली मिर्च, जीरा और सौंफ डालें और भून लें। फिर बारीक पीसकर पाउडर बना लें।

  • अब पनीर को मोटे टुकड़ों में काट लें। एक पैन गरम करें, थोड़ा तेल डालें और गरम होने पर पनीर के टुकड़े उसमें डाल दें। अब उसमें सुनहरा होने तक पकाएं। जब ये पक जाएं तब इसे टुकड़ों में काटें। 

  • अब एक पैन में तेल गरम करें। जीरा, सौंफ, करी पत्ता और थोड़ा कटा हुआ लहसुन डालें और थोड़ी देर भूनें। फिर साबुत लहसुन की कलियाँ, कटा हुआ प्याज और एक चुटकी नमक डालें। तेज़ आँच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएँ जब तक प्याज हल्का सुनहरा भूरा न हो जाए।

  • प्याज का रंग थोड़ा गहरा हो जाए तब अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट डालें और और पकाएँ। उसके बाद, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, पेपर फ्राई मसाले और पानी डालें। अब मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे।

  • अब, पनीर के टुकड़ों के साथ बीच से कटी हुई हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक डालें। धीरे-धीरे मिलाएँ ताकि सारा पनीर बिना टूटे अच्छी तरह कोट हो जाए। ताज़े धनिए से गार्निश करें और एक बार फिर मिला लें। मसालेदार, पनीर पेपर फ्राई तैयार है। आप इसे पराठा के साथ भी इसका मज़ा ले सकते हैं। अगर आपको पनीर की तीखी सब्जी खाने का मन है तो आप पनीर चिंगारी की यह रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल