1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मखाना भेल, जान लें बनाने का तरीका

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मखाना भेल, जान लें बनाने का तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 15, 2026 08:17 am IST,  Updated : Aug 15, 2026 08:17 am IST

अगर आप कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स की तलाश में हैं तो मखाना भेल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां इसकी सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें रेसिपी।

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मखाना भेल, जान लें बनाने का तरीका - India TV Hindi
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मखाना भेल, जान लें बनाने का तरीका Image Source : YUM CURRY/YOUTUBE

कई बार बहुत तेज भूख नहीं लगती लेकिन कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में लोग अनहेल्दी स्नेक्स खाते हैं। लेकिन इसकी जगह आप मखाना भेल को शामिल कर सकते हैं। ये एक बेहतरीन ऑप्शन है। मखाना न सिर्फ कम कैलोरी वाला सुपरफूड है, बल्कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जब इसे सब्जियों और देसी मसालों के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है, तो यह स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मखाना भेल बनाने की रेसिपी। 

सामग्री

  • मखाना: 2 कप
  • देसी घी: 1 छोटा चम्मच
  • उबला आलू: 1 (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
  • प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर: 1 (बारीक कटा हुआ, बीज निकला हुआ)
  • हरी मिर्च: 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी चटनी (धनिया-पुदीना): 1 से 2 चम्मच
  • मीठी चटनी (इमली की): 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक: स्वादानुसार
  • अनार के दाने: 2 बड़े चम्मच 
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • मूंगफली या सेव: 2 बड़े चम्मच 

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले मखाने को कुरकुरा करना जरूरी है। इसके लिए एक भारी तले की कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच देसी घी गरम करें। धीमी आंच पर मखानों को 5-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। जब मखाना हाथ से तोड़ने पर आसानी से क्रंच के साथ टूट जाए, तो समझें कि यह भुन चुका है। इसे आंच से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें।
  2. अब एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें। उसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, उबला आलू और हरी मिर्च डालें। इसके बाद इसमें चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और काला नमक मिलाएं। अब इसमें हरी चटनी और इमली की मीठी चटनी डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
  3. ध्यान रखें कि भुने हुए मखाने सबसे आखिर में ही मिलाए जाते हैं, ताकि उनका क्रंच बना रहे। परोसने से ठीक पहले मखानों को बाउल में डालें और हल्के हाथों से टॉस करें।
  4. तैयार भेल को प्लेट में निकालें। ऊपर से ताजा हरा धनिया, अनार के दाने और चाहें तो थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली या बारीक सेव डालकर सजाएं। आपकी क्रिस्पी, चटपटी और न्यूट्रिशस मखाना भेल तैयार है। इसे तुरंत सर्व करें, क्योंकि ज्यादा देर रखने पर मखाने नरम हो सकते हैं। यह रेसिपी बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या वेट लॉस डाइट के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल