1. Hindi News
  2. आन्ध्र-प्रदेश
  3. न्‍यूज
  4. आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, बस ने मारी जीप को टक्कर, 14 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, बस ने मारी जीप को टक्कर, 14 लोगों की मौत

 Reported By: PTI
 Published : May 11, 2019 10:11 pm IST,  Updated : May 11, 2019 11:49 pm IST

सभी मृतक आपस में एक दूसरे के सगे-संबंधी थे और वे पड़ोसी तेलंगाना राज्य के गदवल जिले के रामवरम गांव के निवासी थे। जीप में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

road accident- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित एक जीप में सवार थे और एक तेज रफ्तार लक्जरी बस ने जीप को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सभी मृतक आपस में एक दूसरे के सगे-संबंधी थे और वे पड़ोसी तेलंगाना राज्य के गदवल जिले के रामवरम गांव के निवासी थे। जीप में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। सूबे के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

इस बीच हैदराबाद से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जतायी। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी व्यक्त किया शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सड़क हादसे को 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण' करार देते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें आन्ध्र-प्रदेश