1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार सिपाही भर्ती की एक अक्टूबर को हुई परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित

बिहार सिपाही भर्ती की एक अक्टूबर को हुई परीक्षा रद्द, 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 03, 2023 02:43 pm IST,  Updated : Oct 03, 2023 03:23 pm IST

बिहार में एक अक्टूबर को हुई सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं सात और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, अब परीक्षा रद्द होने से उन्हें परेशानी आएगी।

bihar constable exam cancel- India TV Hindi
बिहार सिपाही परीक्षा रद्द Image Source : FILE PHOTO

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। बता दें कि सिपाही भर्ती की 1 अक्टूबर को आयोजित हुई परीक्षा रद्द की गई है। केंद्रीय चयन परिषद ने ये जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक जहां एक अक्टूबर की परीक्षा रद्द की गई है वहीं 07 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। 

एग्जाम अगली सूचना तक स्थगित

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आगामी 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली बिहार कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा शुरू होने के संबंध में विवरण उम्मीदवारों को उचित समय पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी नजर बनाने की सलाह दी गई है।

चीटिंग कर रहे अभ्यर्थी मौके पर रंगे हाथों पकड़े गए

एग्जाम में नकल कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य फर्जी तरीकों का उपयोग करते हुए नकल करते हुए पकड़ा गया। परिणामस्वरूप, परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। नकल करते पकड़े गए लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

21,391 पदों पर भर्ती 

यह भर्ती अभियान पुलिस कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर 21,391 रिक्तियों की भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा था। पुलिस कांस्टेबल के चयन के लिए, बोर्ड ने भर्ती परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार के 37 जिलों में 529 परीक्षा केंद्र स्थापित किए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।