1. Hindi News
  2. बिहार
  3. गया में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, श्राद्धकर्म से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

गया में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, श्राद्धकर्म से लौट रहे लोगों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

 Published : Apr 08, 2025 01:02 pm IST,  Updated : Apr 08, 2025 01:15 pm IST

गया में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। कार तालाब में गिरने की वजह से ये हादसा हुआ। देर रात पुलिस ने सभी शवों को तालाब से निकलवाया।

परिवार के लोग बिलखते हुए- India TV Hindi
परिवार के लोग बिलखते हुए Image Source : INDIA TV

गयाः बिहार के गया में एक दर्दनाक सड़क हादसा में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव के समीप बाईपास पर एक तालाब में स्कॉर्पियो वाहन जा गिरा। घटना सोमवार की देर रात की है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मृतक की पहचान गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव के रहने वाले 43 वर्षीय शशिकांत शर्मा, 40 वर्षीय रिंकी देवी,17 वर्षीय सुमित आनंद और 5 वर्षीय बच्चा बाल कृष्ण के रूप में हुई है।

देर रात हुआ हादसा

मृतक के चचेरा भाई रविकांत कुमार ने बताया कि राजगीर में एक दोस्त की मां का श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे। तभी किसी वाहन के द्वारा चकमा देने से वाहन अनियंत्रित हो गया और वह बायपास के किनारे तालाब में जा गिरा। वाहन के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में डूबी वाहन से निकलकर वह मदद के लिए काफी चिल्लाया लेकिन रात होने की वजह से मदद काफी देर बाद मिली। हालांकि, जब तक वाहन को निकाला गया, तब तक चारों यात्री अपनी जान गंवा चुके थे।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि खराब दृश्यता या पुल पर सड़क की संकरी स्थिति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया होगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

गांव में पसरा मातम

घटना के काफी देर बाद एक ट्रक चालक ने पीड़ितों को देखा तो मामले की जानकारी स्थानीय लोग और पुलिस को दी। देर रात पुलिस बल के द्वारा शव को निकाला गया।   शहवाजपुर गांव भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। हीं घर में बूढ़े मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। चार लोगों की मौत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

रिपोर्ट- अजीत, गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।