1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'ये नीतीश कुमार नहीं ये समस्या कुमार हैं, बिहार के विकास में बाधा डाल रहे हैं'

'ये नीतीश कुमार नहीं ये समस्या कुमार हैं, बिहार के विकास में बाधा डाल रहे हैं'

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 18, 2023 08:47 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 06:11 am IST

'ये समाधान नहीं व्यवधान पैदा करने आए थे। ये नीतीश कुमार नहीं ये समस्या कुमार हैं। इस प्रोजेक्ट से 85% बिजली बिहार को मिलेगी। ये बिहार के विकास में बाधा डाल रहे हैं।'

नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे- India TV Hindi
नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे Image Source : फाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सीएम को समस्या कुमार तक बोल दिया है। चौबे ने कहा, ''ये समाधान नहीं व्यवधान पैदा करने आए थे। ये नीतीश कुमार नहीं ये समस्या कुमार हैं। इस प्रोजेक्ट से 85% बिजली बिहार को मिलेगी। ये बिहार के विकास में बाधा डाल रहे हैं।''

गिरीराज सिंह ने भी साधा निशाना

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''बिहार सरकार एक तरह से सत्ता की सरकार है। नीतीश कुमार देश के सबसे लाचार मुख्यमंत्री हैं, ऐसा मुख्यमंत्री हमने नहीं देखा। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए जिसकी बात मंत्री ना सुने''

'केसीआर ने नीतीश कुमार को नहीं पूछा'

सिंह ने कहा, ''विपक्ष में कितने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं यही तय नहीं हुआ है। केसीआर ने इन्हें (नीतीश कुमार) नहीं बुलाया क्योंकि वे भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।''

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।