1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नालंदा में कानून की उड़ी धज्जियां, डांस के दौरान युवक ने खुलेआम लहराया कट्टा, वीडियो वायरल

नालंदा में कानून की उड़ी धज्जियां, डांस के दौरान युवक ने खुलेआम लहराया कट्टा, वीडियो वायरल

 Published : Jul 05, 2026 11:15 am IST,  Updated : Jul 05, 2026 01:25 pm IST

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के थानु बिगहा गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवक डांस के दौरान अपने हाथ में देसी कट्टा लेकर उसे लहराते दिख रहा है

नालंदा वायरल वीडियो, - India TV Hindi
नालंदा वायरल वीडियो Image Source : INDIA TV

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को तार तार करता एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, एक आर्केस्ट्रा पार्टी के दौरान युवक द्वारा खुलेआम देशी कट्टा लहराने और महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो सिलाव थाना क्षेत्र के थानु बीघा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

देसी कट्टा लहराते हुए महिला डांसर के साथ डांस कर रहा है युवक

सिलाव थाना क्षेत्र जो बिहार के नालंदा जिले के अंतर्गत आता है वहां के इस वायरल वीडियो में एक युवक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देसी कट्टा यानी अवैध हथियार लहराते हुए महिला डांसर के साथ डांस करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो 1 जुलाई 2026 का बताया जा रहा है। यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में एक घर के बाहर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक महिला डांसर के साथ भोजपुरी गीतों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक हाथ में पिस्तौल जैसा हथियार लेकर उसे हवा में लहराते हुए बेखौफ अंदाज में डांस करता दिखता है। वह कई बार डांसर के बेहद करीब जाकर भी हथियार का प्रदर्शन करता है। वह युवक देसी कट्टा महिला डांसर के हाथ में देने की भी कोशिश करता है लेकिन महिला उसे लेने से इनकार कर देती है।

वायरल वीडियो की जांच की जा रही

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस दौरान फायरिंग या कोई अन्य अप्रिय घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से शिव कुमार की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें-

सो रही युवती को भाई ने मारी गोली, बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार; जांच में जुटी पुलिस

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।