1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'मंडल अध्यक्ष को टिकट देकर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया सम्मान', बांकीपुर उपचुनाव पर बोले नितिन नबीन

'मंडल अध्यक्ष को टिकट देकर बीजेपी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया सम्मान', बांकीपुर उपचुनाव पर बोले नितिन नबीन

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 14, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 04:23 pm IST

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनावी प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग बैठक की। बांकीपुर उपचुनाव की रणनीति पर खासा जोर दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन- India TV Hindi
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन Image Source : ANI

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को क्षेत्र के मतदाताओं से पार्टी उम्मीदवार के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि वह बांकीपुर के लोगों के साथ एक कार्यकर्ता और पूर्व विधायक के रूप में खड़े हैं तथा उनके प्रति स्वयं को जवाबदेह मानते हैं।

लोगों का मिलेगा आशीर्वाद

नितिन नवीन ने कहा, 'मैं यहां अपने इलाके के लोगों के साथ खड़ा हूं क्योंकि एक कार्यकर्ता और (पूर्व) विधायक के तौर पर मैं उनके प्रति जवाबदेह हूं। मुझे खुशी है कि बीजेपी ने बांकीपुर के लोगों की सेवा करने का मौका एक मंडल अध्यक्ष को दिया है। मुझे उम्मीद है कि हमारी पार्टी के जिस कार्यकर्ता को यहां से चुनाव लड़ने का मौका मिला है, उसे बांकीपुर के लोगों का आशीर्वाद मिलेगा और वह उनकी सेवा करेगा।'

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा उम्मीदवार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य विकास और जनसेवा की राजनीति को आगे बढ़ाना है। बांकीपुर में बीजेपी का उम्मीदवार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। बांकीपुर की जनता बढ़ चढ़ कर वोट करेगी। 

प्रचार अभियान हुआ तेज

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। भाजपा नेतृत्व भी चुनावी मैदान में सक्रिय होकर अपने उम्मीदवार के पक्ष में माहौल बनाने में जुटा है।

नीरज कुमार सिन्हा हैं बीजेपी से उम्मीदवार

बांकीपुर विधानसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई बीजेपी और जन सुराज पार्टी के बीच है। बीजेपी से नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार (बंटी) को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उनका नामांकन वापस होने के बाद नीरज कुमार सिन्हा को आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। नीरज कुमार सिन्हा पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता रहे हैं। बूथ अध्यक्ष से संगठन में आगे बढ़े हैं।

प्रशांत किशोर भी लड़ रहे चुनाव

वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर स्वयं बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रशांत किशोर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सभी की नजरें जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की ओर है। दोनों ही उम्मीदवार प्रचार में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें: 

करोड़ों के मालिक प्रशांत किशोर के सामने BJP के नीरज कुमार, जिनके पास न घर है न गाड़ी; बांकीपुर में मुकाबला दिलचस्प

प्रशांत किशोर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? बांकीपुर उपचुनाव के लिए दाखिल शपथपत्र में दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।