1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भागलपुर पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने, लाठीचार्ज की घटना को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ की मारपीट

भागलपुर पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने, लाठीचार्ज की घटना को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ की मारपीट

 Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Aug 04, 2023 08:54 am IST,  Updated : Aug 04, 2023 09:24 am IST

बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे पिछले तीन दिनों से कचहरी चौक पर परवत्ती में मोहर्रम के दौरान बुढ़िया काली मंदिर पर हुए पथराव और मंदिर के गेट को उपद्रवियों के द्वारा क्षति पहुंच जाने की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे।

Bihar News- India TV Hindi
भागलपुर पुलिस का बर्बर चेहरा आया सामने Image Source : SCREENGRAB

भागलपुर: बिहार में पुलिस का अत्याचार और लाठियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की बर्बरता की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले दिनों पटना में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला अभी ठण्ड अभी नहीं हुआ था कि अब पुलिस ने फिर से अपनी लाठियों का शिकार बनाया है। इस भागलपुर पुलिस ने कचहरी चौक पर अनशन पर बैठे बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए जमकर लाठीचार्ज किया गया। 

अनशन पर बैठे हुए थे बीजेपी नेता 

पुलिस ने इस दौरान वहां मौजूद पत्रकारों को भी नहीं बख्सा। पुलिसकर्मियों ने पत्रकारों की भी जमकर पिटाई कर दी। बता दें कि बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे पिछले तीन दिनों से कचहरी चौक पर परवत्ती में मोहर्रम के दौरान बुढ़िया काली मंदिर पर हुए पथराव और मंदिर के गेट को उपद्रवियों के द्वारा क्षति पहुंच जाने की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे। जिन्हें देर रात काफी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स के द्वारा लाठीचार्ज कर हटाने की कोशिश कर रहे थे। 

पत्रकारों के साथ पुलिस ने की मारपीट 

इस घटना की सूचना मिलते ही तमाम स्थानीय पत्रकार भी मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही पुलिस और भी उग्र हो गई और पत्रकारों के साथ भी मारपीट करने लगी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तमाम अखबारों और चैनलों के रिपोर्टरों के साथ जमकर मारपीट की। इस मारपीट में कई पत्रकारों को गहरी चोट पहुंची है।

रिपोर्ट - सुशील 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।