बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब पीकर महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। मना करने पर युवक ने घर पर चढ़कर हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग करने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस कदर युवक पिस्तौल लेकर घर के पास घूम रहा है और फिर उसने हवाई फायरिंग की।
हालांकि, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पूरी घटना लाखों थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह बाजितपुर गांव निवासी मनोहर पासवान का पुत्र रॉकी कुमार हथियार लेकर रॉबिन कुमार के घर पहुंचा और हवाई फायरिंग की। इस दौरान घर के लोगों ने हवाई फायरिंग करते रॉकी कुमार का वीडियो भी बनाया, जो अब वायरल हो रहा है।
घर के पास हथियार लेकर पहुंचा
पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी रॉकी कुमार बदमाश किस्म का है और आये दिन शराब पीकर रॉबिन कुमार के घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज करता था। जब पीड़ित परिवार ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो इसी से नाराज होकर मंगलवार सुबह हथियार लेकर वह रॉबिन कुमार के घर पहुंचा और फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान पीड़ित परिवार ने आरोपी का वीडियो भी बनाया।
स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित रॉबिन कुमार ने बताया कि शराब पीकर बराबर गाली-गलौज करता था और विरोध करने पर घर पर आकर फायरिंग की। वहीं, घटना के संबंध में सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि रॉकी कुमार के द्वारा रॉबिन कुमार के घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज किया जाता था और मना करने पर उसने फायरिंग की, जिसका वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी रॉकी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।
(रिपोर्ट- संतोष श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें-