1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भागलपुर: CM नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के विकास में मिल रहा पीएम मोदी का सहयोग, अब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता

भागलपुर: CM नीतीश कुमार ने कहा- बिहार के विकास में मिल रहा पीएम मोदी का सहयोग, अब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 24, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 04:08 pm IST

भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की और लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में मोदी जी का सहयोग मिल रहा है।

CM Nitish Kumar- India TV Hindi
सीएम नीतीश कुमार Image Source : INDIA TV

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की तारीफ की और लालू यादव पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बहुत खराब थी, पटना में भी 8 घंटे तक ही बिजली आती थी। पहले लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। हम समाज में हर किसी के लिए काम करते हैं। बिहार के विकास में मोदी जी का सहयोग मिल रहा है। बिहार में अब हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा नहीं होता।

नीतीश ने कहा कि हम 24 नवंबर 2005 में पहली बार यहां सरकार में आए थे। उस समय शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था। बुरा हाल था। समाज में बहुत विवाद था। पढ़ाई और इलाज का हाल खराब था। पटना में राजधानी थी फिर भी वहां केवल 8 घंटे बिजली होती थी। नीतीश ने कहा कि हम समाज में सभी के लिए काम करते हैं। 

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम मोदी ने 19वीं किस्त जारी की

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के तहत 19वीं किस्त जारी कर दी है। देश के 9.8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये सीधे ट्रांसफर कर दिए गए हैं। बता दें, पीएम-किसान योजना के तहत हर लाभार्थी किसान को हर चार महीने में 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में कुल 6,000 रुपये का सालाना लाभ दिया जाता है। पीएम मोदी ने आज 22,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम ट्रांसफर की है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे पहले इस खास मौके पर मौजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर रहे हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।