1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शादी की रस्म देखने पहुंचे बुजुर्ग पर जाति सूचक गाली, दबंगों ने पीट-पीटकर की हत्या

शादी की रस्म देखने पहुंचे बुजुर्ग पर जाति सूचक गाली, दबंगों ने पीट-पीटकर की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 11, 2025 02:35 pm IST,  Updated : May 11, 2025 02:40 pm IST

भागलपुर में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने जाति सूचक गाली देते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। मामला बढ़ा तो आरोपी बुजुर्ग को पीटने लगे।

नवीन चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या- India TV Hindi
नवीन चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के भागलपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। शादी की चल रही रस्म के दौरान बज रहे डीजे और वहां हो रहे डांस को देखने पहुंचे एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला कजरैली थाना क्षेत्र के दराधी बहादुरपुर गांव का है। घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है।

डीजे की आवाज सुन देखने पहुंचे

मृतक के पुत्र ने बताया कि गांव में शनिवार की देर शाम एक घर में शादी की रस्म चल रही थी। घर वाले डीजे पर थिरक रहे थे। जब वह डीजे की आवाज सुनकर देखने पहुंचे, तो आरोपियों ने जाति सूचक गाली देते हुए उन्हें वहां से जाने को कहा। इससे विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से बुजुर्ग को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

डॉक्टरों ने बुजुर्ग को बताया मृत

परिजनों ने आनन-फानन में बुजुर्ग को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के दराधी बाहदुरपुर गांव के निवासी नविन चंद्र निवास उर्फ नकुल दास के रूप में हुई।

आरोपी की तलाश जारी

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर कजरैली थाना पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

(रिपोर्ट- सुशील कुमार)

ये भी पढ़ें-

दो दिन पहले लापता हुई थी नाबालिग लड़की, सफाई के दौरान नाले से मिली लाश

भारत ने पाकिस्तान के शाहबाज एयरबेस को किस कदर किया तबाह, तस्वीर आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।