1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने पाकिस्तान के शाहबाज एयरबेस को किस कदर किया तबाह, देखिए पहले और बाद की तस्वीर

भारत ने पाकिस्तान के शाहबाज एयरबेस को किस कदर किया तबाह, देखिए पहले और बाद की तस्वीर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 11, 2025 01:12 pm IST,  Updated : May 11, 2025 02:25 pm IST

'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया, उनमें एक शाहबाज एयरबेस भी है। शाहबाज एयरबेस पर हमले के पहले और बाद की तस्वीर सामने आई है।

शाहबाज एयरबेस तबाह- India TV Hindi
शाहबाज एयरबेस तबाह

भारत औ पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले पर एक्शन लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान के हमले पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने उसके 11 एयरबेस को तबाह कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के जिन एयरबेस को उड़ाया है, उनमें एक पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकबाबाद जिले में स्थित शाहबाज एयरबेस भी है।

शाहबाज एयरबेस की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भारत ने किस तरह पाकिस्तान के इस एयरबेस को तबाह किया है। हमले से पहले और हमले के बाद की तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत ने किस तरह इस एयरबेस को टारगेट किया है। अटैक इतना सटीक हुआ है कि सिर्फ रनवे ही नहीं, बल्कि पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया।

शाहबाज एयरबेस पर हमले से पहले और बाद की तस्वीर
Image Source : INDIATVशाहबाज एयरबेस पर हमले से पहले और बाद की तस्वीर

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के 11 एयबेस को उड़ा दिया। उनमें शाहबाज एयरबेस के अलावा नूरखान एयरबेस, पीओके में स्कार्दू एयरबेस, रफीकी एयरबेस, मुरीद एयरबेस, सुक्कूर एयरबेस, सियालकोट एयरबेस, चूनियान एयरबेस, सरगोधा एयरबेस, पसरूर एयरबेस और भोलारी एयरबेस शामिल है।

सीजफायर का उल्लंघन 

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को बड़ा आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इसके 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान पर 7-8 की दरम्यानी रात एयरस्ट्राइक की। भारत ने पाकिस्तान और PoK में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मार गिराए गए। भारत ने इस एयरस्ट्राइक को पहलगाम आतंकी हमले के बाद का एक्शन बताया। भारत ने यह कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की, लेकिन पाकिस्तान ने इसे देश पर हमला बताते हुए सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारत पर हमले करने के लिए पाकिस्तान लगातार चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल से अटैक की कोशिश करता रहा, लेकिन नाकाम रहा। 

इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को सीमा पार ड्रोन और मिसाइल हमलों के चार दिनों के बाद जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल रोकने पर सहमति जताई। हालांकि, इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन अटैक हुआ। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें नीचे गिराने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को एक्टिव करना पड़ा। रात 11 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान ने शाम को सीजफायर का उल्लंघन किया और सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया।

ये भी पढ़ें-

भारत-पाकिस्तान तनाव: ब्लैकआउट, ड्रोन... सीजफायर के बाद क्या-क्या हुआ? 10 प्वॉइंट में पढ़ें

"जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा", दिग्विजय सिंह ने कहा- पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना करे बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत