1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा", दिग्विजय सिंह ने कहा- पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना करे बंद

"जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा", दिग्विजय सिंह ने कहा- पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना करे बंद

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 11, 2025 11:33 am IST,  Updated : May 11, 2025 11:43 am IST

दिग्विजय सिंह ने सीजफायर का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दुश्मनी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवादियों को पनाह देता है।

दिग्विजय सिंह- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह Image Source : PTI

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को आतंकवादियों को पनाह देने से बचना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच दुश्मनी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि पाकिस्तान खुलेआम आतंकवादियों को पनाह देता है।

आतंकवाद पर लगाए रोक

उन्होंने पाकिस्तान से आतंकवादियों को पनाह देना बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ऐसा करेगा, तो जो कुछ हुआ है, वह फिर से होगा।

भारतीय सेना की तारीफ

दिग्विजय सिंह ने भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों की पहचान करने और उन पर सटीक हमले करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, "भारतीय सेना ने नागरिक इलाकों को नहीं, बल्कि केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके लिए उन्हें बधाई।"

सीजफायर का उल्लंघन

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों ने शनिवार शाम 5.0 बजे से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई। इसकी घोषणा विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की। हालांकि, इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही जम्मू-कश्मीर में रात में ड्रोन अटैक हुआ। सुरक्षाकर्मियों को उन्हें नीचे गिराने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों को एक्टिव करना पड़ा। रात 11 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया कि पाकिस्तान ने शाम को सीजफायर का उल्लंघन किया और सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया।

ये भी पढ़ें-

'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' पर CM योगी ने दी बधाई, पूर्व PM का वीडियो शेयर पोकरण परमाणु परीक्षण को किया याद

दो दिन पहले लापता हुई थी नाबालिग लड़की, सफाई के दौरान नाले से मिली लाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।