1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के लिए पांच नई ट्रेनों का ऐलान, पटना-दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

बिहार के लिए पांच नई ट्रेनों का ऐलान, पटना-दिल्ली के बीच चलेगी अमृत भारत ट्रेन, देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 07, 2025 09:35 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 10:44 pm IST

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे ने बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत एक्सप्रेस सहित पांच नई ट्रेनों का ऐलान किया गया है। कहां से कहां तक चलेंगी नई ट्रेनें और क्या होगा नाम? जानें सबकुछ...

बिहार को मिली नई ट्रेनें- India TV Hindi
बिहार को मिली नई ट्रेनें Image Source : FILE PHOTO

समस्तीपुर: बिहार चुनाव से पहले रेलवे ने बिहारवासियों को बड़ी सौगात दी है। बिहार दौरे पर मेहरबान हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के लोगों को सुविधा देने के लिए नई ट्रेनों का ऐलान किया है, जिसमें चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। बिहार पहुंचे  अश्विनी वैष्णव ने पटना, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित कई स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि बिहार में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए इस साल के केंद्रीय बजट में 10,000 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के पास एक नए लेवल क्रॉसिंग गेट के लिए 'भूमि पूजन' समारोह में बोलते हुए, मंत्री ने स्टेशन पर कई उन्नत यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन अब समस्तीपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आएगा। पहले यह सोनपुर रेलवे डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में था।

जानें ट्रेनों के नाम और डिटेल्स

1--पटना से दिल्ली के लिए प्रतिदिन नई अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा

 2--दरभंगा से लखनऊ के लिए साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा 

3--मालदा टाउन से लखनऊ के लिए वाया बिहार अमृत भारत एक्सप्रेस की घोषणा 

4--जोगबनी से तमिलनाडु के ईरोड के लिए प्रतिदिन नई एक्सप्रेस ट्रेन 

5 --सहरसा से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस 


बिहार की इन रेल परियोजना को जल्द ही मिलेगी मंजूरी 

-भागलपुर-जमालपुर तीसरी लाइन (1,156 करोड़, 53 किमी)

-बख्तियारपुर- राजगीर-तिलैया दोहरीकरण (2,017 करोड़, 104 किमी)

- रामपुरहाट-भागलपुर दोहरीकरण (3,000 करोड़, 177 किमी)

-बिहार के लिए 2 नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) तैयार हैं, बहुत जल्द जल्द ही उनका उद्घाटन किया जाएगा।

-एसटीपीआई पटना, पाटलिपुत्र (नया भवन) जिसकी लागत लगभग ₹53 करोड़ होगी।

-एसटीपीआई दरभंगा जिसकी लागत लगभग ₹10 करोड़ होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।