1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा पति संग RJD में हुईं शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा पति संग RJD में हुईं शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 25, 2025 09:58 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 05:51 pm IST

बिहार चुनाव से पहले आरजेडी अपना संगठन मजबूत कर रही है। खगड़िया की पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा आज आरजेडी में शामिल होंगी।

पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा- India TV Hindi
पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा Image Source : SOCIAL MEDIA

पटनाः बिहार की पूर्व मंत्री और खगड़िया की पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा ने अपने पति विजय कुशवाहा के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया। बुधवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में दोनों ने RJD की सदस्यता ग्रहण की। रेणु कुशवाहा इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में रह चुकी हैं। इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने स्वयं रेणु कुशवाहा और विजय कुशवाहा को RJD की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, पूर्व मंत्री आलोक मेहता, राज्यसभा सांसद संजय यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोगों ने भी इस दौरान RJD की सदस्यता ग्रहण की।

तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं रेणु

बता दें कि रेणु कुशवाहा तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं। वह दो बार बिहारकी मंत्री भी रह चुकी हैं। 1999 में जेडीयू के टिकट पर रेणु ने आरजेडी के सीनियर नेता आरके राणा की पत्नी को हरा दिया था। 

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना

वहीं, तेजस्वी यादव ने एक्स पर आज एक पोस्ट कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महागठबंधन की मजबूती, जनता में बदलाव का निश्चय एवं चुनाव में प्रत्यक्ष हार देखकर अचेत मुख्यमंत्री की मानसिक अनुपस्थिति में भ्रष्ट भूंजा पार्टी अब कुछ भी माने, कुछ भी घोषणा कर सकती है, करा सकती है।

भ्रष्ट भूंजा चौकड़ी इतनी डरी हुई है कि बिहार में प्रत्येक घर का अलग स्कूल, हर गांव का अलग सूरज, अलग स्टेशन, अलग अस्पताल, अलग हवाई अड्डा, अलग विभाग भी बनाने की घोषणा कर सकती है। जो मुख्यमंत्री पांच साल में पांच बार शपथ लेता हो, उनकी कोई बात भरोसे लायक़ है ही नहीं। जो कहता हो कहां से नौकरी आएगी? कहां से पैसा आएगा उनसे आजकल बिना बुलवाए प्रेस नोट के माध्यम से कुछ भी कहलवाया जा रहा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।