1. Hindi News
  2. बिहार
  3. शहाबुद्दीन के गढ़ रहे सिवान में दहाड़े यूपी के सीएम योगी, RJD कैंडिडेट ओसामा पर बोले- 'जैसा नाम, वैसा काम'

शहाबुद्दीन के गढ़ रहे सिवान में दहाड़े यूपी के सीएम योगी, RJD कैंडिडेट ओसामा पर बोले- 'जैसा नाम, वैसा काम'

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 29, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Oct 29, 2025 02:23 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रघुनाथपुर में आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है, वो अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है। हमने उत्तर प्रदेश में एक बात कही कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : REPORTER

सिवानः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सिवान जिले के रघुनाथपुर में चुनावी रैली की और एनडीए उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ जब मैं रघुनाथपुर में आया और आकर के मैंने देखा कि आरजेडी ने यहां से जो प्रत्याशी दिया है। वह अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए इस पूरे क्षेत्र में नहीं, देश और दुनिया में कुख्यात रहा है। नाम भी देखो ना!जैसा नाम, वैसा काम! जैसा नाम, वैसा काम..।

108 नंबर सनातन धर्म क शुभः सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि हमें अपराधी नहीं, माफिया नहीं.. विकास के कार्यों के आगे बढ़ाने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। गरीबों के साथ खड़ा होने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि रघुनाथपुर विधानसभा का नंबर 108 है। 108 नंबर सनातन धर्म का शुभ नंबर है। किसी अशुभ को मत आने देना.. किसी ऐसे व्यक्ति को मत आने देना जो यहां की पहचान के साथ संकट खड़ा करे।  

आरजेडी पर साधा जमकर निशाना

यूपी के सीएम ने कहा कि आज आप देख रहे होंगे, आरजेडी और उनके लोग आज भी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर का विरोध कर रहे हैं। सीतामढ़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में मां जानकी के भव्य मंदिर के निर्माण और कॉरिडोर के विकास के लिए किए जाने वाले कार्य का विरोध कर रहे हैं। यह आरजेडी के लोगों को बताना चाहिए। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के पहले उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में राजर्षि दशरथ जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पहले किया। 

कांग्रेस पर भी बरसे योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि आरजेडी और उनके लोग आज भी अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने का विरोध कर रहे हैं। सीतामढ़ी में मां सीता के मंदिर औऱ कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। RJD ने राम मंदिर के रथ को रोकने का पाप किया है। कांग्रेस ने कहा था राम है ही नहीं। एक ने बिहार में और एक ने यूपी के अंदर नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।