बिहार में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग अगले हफ्ते चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और अक्टूबर के आखिर या फिर नवंबर की शुरुआत में बिहार में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। इस बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सामने आए ओपिनियन पोल्स ने राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। आइए जानते हैं कि ओपिनियन पोल के मुताबिक, बिहार में कौन मार रहा है बाजी।
SPICK मीडिया नेटवर्क का सर्वे
SPICK मीडिया नेटवर्क द्वारा जारी किए गए ओपिनियन पोल में एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत के संकेत दिखाए जा रहे हैं। सर्वे में एनडीए को 158 सीटें (46% वोट), महागठबंधन को 66 सीटें (41% वोट), जन सुराज को 8 फीसदी वोट मिलने की बात कही जा रही है। वहीं, सर्वे में तेजस्वी यादव को 30.5% और नीतीश कुमार को 27.4% लोगों ने सीएम के तौर पर पसंद किया है।
किसे कितनी सीटें?
| दल | सीटें और वोट शेयर |
| NDA | 158 सीटें (46%) |
| महागठबंधन | 66 सीटें (41%) |
| जन सुराज | 0 सीटें (8%) |
| BSP | 01 सीट |
| AIMIM | 4 सीटें |
सीएम के तौर पर पसंद
| तेजस्वी यादव | 30.5% |
| नीतीश कुमार | 27.4% |
| प्रशांत किशोर | 13% |
| चिराग पासवान | 12% |
JVC ओपिनियन पोल
जेवीसी ओपिनियन पोल के अनुसार, नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव में एनडीए को 131-150 सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया है, जबकि महागठबंधन को 81-103 सीटें मिल सकती हैं। सीट शेयर और लोकप्रियता दोनों ही स्तर पर नीतीश कुमार सबसे आगे हैं और अब तेजस्वी यादव दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। जेवीसी सर्वे में स्पष्ट है कि उनकी लोकप्रियता घट रही है। दूसरी ओर जन सुराज पार्टी को भी 10-11% वोट शेयर के साथ 4-6 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
किसे कितनी सीटें?
| दल | सीटें और वोट शेयर |
| NDA | 131-150 सीटें (41-45%) |
| महागठबंधन | 81-103 सीटें (37-40%) |
| जन सुराज | 4-6 सीटें (10-11%) |
सीएम फेस की पसंद
| नीतीश कुमार | 27% |
| तेजस्वी यादव | 25% |
| प्रशांत किशोर | 15% |
| चिराग पासवान | 11% |
| सम्राट चौधरी | 8% |
ये भी पढ़ें- "सम्राट चौधरी का पद पर बने रहना संविधान का मजाक", राजभवन पहुंचा जन सुराज; PK ने लगाए हैं गंभीर आरोप
बिहार में वोटर लिस्ट से कितने लाख वोटर्स के नाम काटे गए? SIR के फाइनल डेटा में हुआ खुलासा