1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुंगेर में बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बुरी तरह कटा हाथ, हालत गंभीर

मुंगेर में बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से किया हमला, बुरी तरह कटा हाथ, हालत गंभीर

 Published : Oct 05, 2026 06:39 pm IST,  Updated : Oct 05, 2026 06:39 pm IST

मुंगेर में एक बेटे ने अपने 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनका बायां हाथ कट गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बिहार में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार- India TV Hindi
बिहार में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से किया वार Image Source : INDIA TV

बिहार के मुंगेर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धरहरा के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक बेटे ने अपने ही 75 वर्षीय पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग का बायां हाथ बुरी तरह कट गया। गंभीर हालत में उन्हें मुंगेर सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे का आदी है और पिता की डांट से नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पिता ने बेटे को नशा करने से किया मना तो काट दिया हाथ

यह घटना धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की है। 75 वर्षीय मन्नू मांझी अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक उनका बड़ा बेटा तूफानी मांझी गांजा पीने का आदी है और कोई काम-धंधा भी नहीं करता है। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि घटना के दिन मन्नू मांझी ने बेटे को नशा करने से मना किया और काम करने को लेकर डांट-फटकार लगाई। इसी से नाराज होकर तूफानी मांझी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया। 

परिजन मौके पर अस्पताल लेकर भागे 

कुल्हाड़ी के वार से मन्नू मांझी का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मन्नू मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी है 

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना के बाद लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें-

बिहार एमएलसी चुनाव में महागठबंधन और बिखरा, अब 5 सीटों पर RJD-Congress आमने-सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।