1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर आया पप्पू यादव का पहला बयान, कहा- 'हमें इसे स्वीकार करना होगा...'

बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर आया पप्पू यादव का पहला बयान, कहा- 'हमें इसे स्वीकार करना होगा...'

 Published : Nov 14, 2025 11:28 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 02:23 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम शुक्रवार को सामने आ रहा है। रुझानों में भाजपा बहुमत के पार है। अब इस रिजल्ट पर सांसद पप्पू यादव का पहला बयान सामने आया है। पप्पू यादव ने कहा है कि हमें इसे स्वीकार करना होगा।

pappu yadav bihar assembly election 2025 result- India TV Hindi
बिहार चुनाव के परिणाम पर बोले पप्पू यादव। Image Source : PTI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में वोटों की गिनती जारी है। अब तक चुनाव परिणाम के जो रुझान सामने आए हैं उसके मुताबिक, जदयू, भाजपा और अन्य दलों का गठबंधन NDA बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं, राजद, कांग्रेस आदि का महागठबंधन काफी पीछे चल रहा है। अब इस चुनाव परिणाम को लेकर विभिन्न नेताओं का रिएक्शन सामने आ रहा है। अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि हमें इस परिणाम को स्वीकार करना होगा।

क्या बोले पप्पू यादव?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा- "हमें इसे (शुरुआती रुझानों को) स्वीकार करना होगा। यह बिहार के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से कुछ नहीं कह सकता, मैं सिर्फ उनके फैसले का स्वागत करता हूं, लेकिन यह बिहार के लिए दुर्भाग्य है।"

किसे कितनी सीटें?

दोपहर 11 बजकर 30 मिनट पर सामने आए रुझानों के मुताबिक, भाजपा, जदयू, लोजपा (RV), हम, RLP के NDA गठबंधन करीब 190 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP के महागठबंधन को 50 से भी कम सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।

यहां देखें बिहार चुनाव का परिणाम- Bihar Assembly Election Live

लोग पीएम मोदी के साथ हैं- चंद्रबाबू नायडू

विशाखापत्तनम शिखर सम्मेलन में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 190 सीटें मिलने वाली हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान से संकेत मिलता है कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं। सीएम नायडू ने कहा कि किसी अन्य नेता को पीएम मोदी जितना लोगों का भरोसा नहीं है।

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बाबा बागेश्वर ने कह दी अपने दिल की बात, जानें क्या बोले

Bihar Election 2025 Results: बिहार में NDA की 2010 वाली ''सुनामी'', समझें 15 साल पहले वाली हालत में क्यों पहुंची RJD?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।