1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बगहा सीट पर क्या हैं समीकरण? जानें पिछले चुनावों का इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बगहा सीट पर क्या हैं समीकरण? जानें पिछले चुनावों का इतिहास

 Published : Oct 07, 2025 04:52 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:55 pm IST

बिहार की बगहा विधानसभा सीट पर 2020 और 2015 में बीजेपी का दबदबा रहा है। 2020 में राम सिंह (BJP) ने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को भारी अंतर से हराया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

Bihar Assembly election, Bagaha Assembly election results, Bagaha 2025 election, Ram Singh BJP- India TV Hindi
बिहार की बगहा सीट पर BJP का दबदबा रहा है। Image Source : INDIA TV

Bihar Assembly Election 2025: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित बगहा विधानसभा सीट सूबे की चर्चित सीटों में शुमार है। यह विधानसभा सीट वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इस सीट पर ग्रामीण आबादी का दबदबा है। पिछले 2 विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बगहा सीट पर मतदान 11 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

2020 और 2015 में क्या रहे थे चुनाव परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में बगहा सीट पर BJP के राम सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को 30020 मतों के भारी अंतर से हराया था। उन चुनावों में राम सिंह को कुल मिलाकर 90013 वोट मिले थे जबकि जयेश मंगलम सिंह 59993 लोगों का समर्थन पाने में कामयाब हुए थे। तीसरे नंबर पर निर्दलीय राघव शरन पांडे रहे थे जिन्हें 6429 वोट मिले थे। NOTA को भी इस सीट पर 2020 में 3456 मत प्राप्त हुए थे।

वहीं, 2015 के चुनावों की बात करें तो बीजेपी के राघव शरन पांडे ने तब JD(U) के भीष्म साहनी को 8183 वोटों के अंतर से मात दी थी। उस चुनाव में राघव शरन पांडे को 74476 वोट मिले थे जबकि भीष्म साहनी को 66293 वोट प्राप्त हुए थे। उन चुनावों में NOTA को मिले वोटों की संख्या 2753 थी।

2020 के परिणाम

राम सिंह (BJP): 90,013 वोट (49.51%)

जयेश मंगलम सिंह (कांग्रेस): 59,993 वोट (33%)
राघव शरन पांडे (निर्दलीय): 6,429 वोट (3.54%)
पूर्णमासी राम (JNSNGHDL): 3,649 वोट (2.01%)
NOTA: 3,456 वोट (1.9%)

2015 के परिणाम

राघव शरन पांडे (BJP): 74,476 वोट (44.45%)
भिष्म साहनी (JD(U)): 66,293 वोट (39.56%)
मो. कमरान अजीज (BSP): 8,292 वोट (4.95%)
NOTA: 2,753 वोट (1.64%)

2020 के बिहार चुनावों में NDA ने लहराया था परचम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव 3 चरणों में आयोजित हुए थे, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी कि NDA ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। NDA के घटक दलों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा था:

बीजेपी: 74 सीटें
जेडीयू: 43 सीटें
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 4 सीटें
विकासशील इंसान पार्टी (VIP): 4 सीटें

वहीं, महागठबंधन ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में 110 सीटें जीतीं थीं जिसमें घटक दलों को मिली सीटों की संख्या निम्नलिखित है:

राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 75 सीटें
कांग्रेस: 19 सीटें
वाम दल (CPI, CPI(M), CPI(ML): 16 सीटें

चुनाव के बाद JDU नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने सरकार बनाई। हालांकि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने NDA से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बनाई, लेकिन जनवरी 2024 में वे फिर से NDA के साथ लौट आए। वक्त के साथ बदलते समीकरणों ने बिहार की सियासत को जटिल बना दिया है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों की बात करें तो महिला मतदाता इस सीट पर निर्णायक हो सकती हैं, क्योंकि 2020 में बिहार की कई सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान करके चुनावों का रुख पलट दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।