1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election 2025: बिहार की बखरी सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें चुनावी समीकरण

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की बखरी सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें चुनावी समीकरण

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 13, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:04 pm IST

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी दलों की नजर राज्य की बखरी विधानसभा सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का पूरा चुनावी समीकरण।

bihar assembly elections 2025 Bakhri assembly seat- India TV Hindi
बखरी विधानसभा चुनाव। Image Source : INDIA TV

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 121 सीटों के लिए वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। इस चुनाव में राजनीतिक दलों की नजरें बिहार की बखरी विधानसभा सीट पर भी टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का चुनावी समीकरण।

जानें बखरी सीट के बारे में

बखरी विधानसभा सीट बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से एक है। इसका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 147 है। आपको बता दें कि बखरी सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित क्षेत्र है। बखरी विधानसभा सीट बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बखरी सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सूर्यकांत पासवान ने जीत हासिल की थी।

बखरी का चुनावी समीकरण

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान बखरी निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या 2,70,948 थी। इनमें से 1,42,129 पुरुष और 1,28,808 महिला वोटर्स थीं। 11 मतदाता तृतीय लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 1,039 डाक वोट डाले गए। 2020 में बखरी में सेवा मतदाताओं की संख्या 238 (224 पुरुष 14 महिला) थी। इस सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाता करीब 19 प्रतिशत और मुस्लिम मतदाता करीब 10 प्रतिशत हैं। 2020 के चुनाव में बखरी विधानसभा सीट पर कुल वैध वोटों की संख्या 1,63,754 या 60.44 प्रतिशत थी।

कब है बखरी में चुनाव?

बखरी विधानसभा सीट पर वोटिंग बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर को होगी। इस तारीख को राज्य की कुल 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम 14 नवंबर की तारीख को घोषित किए जाएंगे।

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में बखरी सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान ने 777 वोटों के अंतर से चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्हें 44.14% वोट शेयर के साथ 72,177 वोट मिले। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रामशंकर पासवान को हराया, जिन्हें 71,400 वोट (43.67%) मिले। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उम्मीदवार विजय पासवान 3,857 वोट (2.36%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

  • 2015: उपेन्द्र पासवान (राष्ट्रीय जनता दल)
  • 2010: रामानंद राम (भारतीय जनता पार्टी)
  • अक्टूबर, 2005: राम (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
  • फरवरी, 2005: राम (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
  • 2000: रामानंद राम (राष्ट्रीय जनता दल)
  • 1995: राम बिनोद पासवान (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
  • 1990: राम बिनोद पासवान (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
  • 1985: राम बिनोद पासवान (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
  • 1980: रामचन्द्र पासवान (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)
  • 1977: रामचन्द्र पासवान (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी)

ये भी पढ़ें- Bihar Assembly Election 2025: मधेपुरा सीट पर RJD के चंद्रशेखर यादव लगा पाएंगे जीत का 'चौका'?

Bihar Assembly Election 2025: सिंहेश्वर सीट पर क्या RJD बरकरार रख पाएगी जीत? जानें सियासी समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।