1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: कल्याणपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें अब तक कौन रहा है भारी

बिहार विधानसभा चुनाव: कल्याणपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें अब तक कौन रहा है भारी

 Published : Sep 15, 2025 02:09 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 04:18 pm IST

बिहार में राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। आइए जानते हैं इस बार राज्य की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी समीकरण और कौन किस पर रहा है भारी।

Bihar Assembly Election Kalyanpur SEAT- India TV Hindi
कल्याणपुर विधानसभा चुनाव। Image Source : INDIA TV

बिहार में विधानसभा चुनाव का समय सामने आ चुका है। बिहार में विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे और परिणाम 14 नवंबर को जारी होंगे। इस चुनाव को लेकर राज्य की कल्याणपुर विधानसभा सीट पर सभी की नजरें टिकीं हैं। आइए जानते हैं कि कल्याणपुर विधानसभा सीट पर क्या है सियासी समीकरण और अब तक कौन सी पार्टियां यहां पर रही हैं भारी।

जानें कल्याणपुर सीट के बारे में

कल्याणपुर विधानसभा सीट बिहार के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इसका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 131 है। कल्याणपुर सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है, और यह बिहार के समस्तीपुर जिले के अंतर्गत आता है। कल्याणपुर समस्तीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस सीट पर राजद, जदयू, भाजपा और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। वर्तमान में जनता दल-यूनाइटेड (जेडी-यू) नेता महेश्वर हजारी इस सीट से विधायक हैं।

क्या है कल्याणपुर का समीकरण?

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र में 2020 के बिहार चुनाव के दौरान कल्याणपुर में 3,24,420 मतदाता थे। इनमें से 1,72,305 पुरुष, 1,52,103 महिला और 12 तीसरे लिंग के थे।  2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याणपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटिंग 57.93 प्रतिशत हुई थी।

कल्याणपुर में कब है चुनाव?

कल्याणपुर विधानसभा सीट पर आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

बीते चुनाव के परिणाम

2020 के बिहार चुनाव में, जद-यू नेता महेश्वर हजारी को 72,279 वोट (38.46 प्रतिशत) मिले और उन्होंने सीपीआई (एमएल) नेता रंजीत कुमार राम को हराया, जिन्हें 62,028 वोट (33 प्रतिशत) मिले। तीसरे स्थान पर एलजेपी नेता ए मोना प्रसाद को 23,163 वोट (12.32 फीसदी) मिले।

  • 2015: महेश्वर हजारी (जेडी-यू)
  • 2013: मंजू कुमारी (जद-यू)
  • 2010: राम सेवक हजारी (जेडी-यू)
  • 2009: अशोक प्रसाद वर्मा (राजद)
  • 2005: अश्वमेध देवी (जद-यू)
  • 2005: अशोक प्रसाद वर्मा (राजद)
  • 2000: अश्वमेध देवी (समता पार्टी)
  • 1995: सीता सिन्हा (जनता दल)
  • 1990: दिलीप कुमार राय (कांग्रेस)
  • 1985: बशिष्ठ नारायण सिंह (लोकदल)
  • 1980: राम सुकुमारी देवी (कांग्रेस)
  • 1977: बशिष्ठ नारायण सिंह (जनता पार्टी)
  • 1972: राम नरेश त्रिवेदी (कांग्रेस)
  • 1969: ब्रह्मदेव नारायण सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1967: ब्रह्मदेव नारायण सिंह (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: तारापुर में बरकरार रहेगा जेडीयू का दबदबा या आरजेडी करेगी पलटवार, जानें समीकरण

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी का गढ़ मानी जाती कुम्हरार विधानसभा सीट, शहरी वोटरों का दिखता है एकतरफा रुझान, जानिए समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।