1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Chunav Manch: बिहार में छठी मैया किसकी पार लगाएंगी नैया? चुनाव मंच में मनोज तिवारी ने बताया

Chunav Manch: बिहार में छठी मैया किसकी पार लगाएंगी नैया? चुनाव मंच में मनोज तिवारी ने बताया

 Published : Oct 17, 2025 10:47 am IST,  Updated : Oct 17, 2025 11:30 am IST

इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बोलते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम कौन होगा यह NDA के बहुमत के बाद तय होगा।

बीजेपी सांसद मनोज...- India TV Hindi
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी Image Source : INDIA TV

Chunav Manch: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी अपना खास शो चुनाव मंच लेकर आया है। इस मंच पर भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इंडिया टीवी के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बिहार चुनाव में हम तो गिलहरी की भूमिका में हैं, हम तो बिहार के लाला हैं, हमारे लिए बिहार सबसे ऊपर हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम कौन होगा यह NDA के बहुमत के बाद तय होगा।

'जिसका सनातन में विश्वास, छठी मैया उसी के साथ'

छठी मैया इस बार किसका बेड़ा पार लगाएगी, इस सवाल के जवाब में मनोज तिवारी ने कहा, ''जिसका सनातन में विश्वास है, छठी मैया उसी के साथ है। मैं दिल्ली से सांसद बिहार की वजह से बना हूं। इस बार दिल्ली में धूम-धाम से छठ पूजा होगी।'' उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में आने के लिए त्याग करना पड़ता है। पहले मैं 2 करोड़ रुपये महीना कमाता था, अब मैं 40-50 लाख महीना ही कमा पाता हूं। 

'बिहार में विकास की बयार ही बहनी चाहिए'

बिहार में विकास की चर्चा या बुर्का? इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए के लिए विकास सबसे बड़ा मुद्दा है। 60 लाख लोगों को पीएम आवास मिला है। बिहार में विकास की बयार ही बहनी चाहिए। सरकारी योजनाओं का फायदा जरूरतमंदों को मिले।  

'मोदी सरकार ने 10 साल में बिहार को 14 लाख करोड़ दिए'

बिहार में विकास को लेकर चर्चा करते हुए बीजेपी सांसद ने आगे कहा, ''UPA ने 10 साल में बिहार को 2 लाख करोड़ दिए वहीं, मोदी सरकार ने 10 साल में बिहार को 14 लाख करोड़ रुपये दिए। पहले बिहार में सिर्फ 500 मेडिकल सीटें थीं। एनडीए सरकार में मेडिकल सीटें बढ़कर 3 हजार हुईं।''

तेज प्रताप तो संत हैं- मनोज तिवारी

बिहार सीएम नीतीश कुमार को लेकर मनोज तिवारी ने कहा, नीतीश कुमार ने जिस प्रकार से बिहार को बदहाली से खुशहाली की तरफ लाया है, इसके लिए उन्हें हमेशा याद करते हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी भटक गए हैं। वो नियंत्रणहीन हैं, ना पार्टी पर उनका नियंत्रण है और ना ही भाई पर। वहीं, उनके बड़े भाई तेज प्रताप को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि तेज प्रताप तो संत हैं। मैं उनको जितना जानता हूं, संत की कैटेगरी में ही रखता हूं।

'महागठबंधन ने पैसे लेकर टिकट बांटे'

महागठबंधन में सीट बंटवारे और चुनावी हालात को लेकर मनोज तिवारी ने कहा, बिहार की भावनाएं एनडीए के साथ है। महागठबंधन ने पैसे लेकर टिकट बांटे। अब टिकट खरीदने वाले महागठबंधन से पैसे वापस मांग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-

Chunav Manch: किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही NDA? बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बता दिया वो नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।