Raghunathpur Assembly constituency: रघुनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और सिवान संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं रघुनाथपुर विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 296780 है। इस सीट पर मुस्लिम आबादी अच्छी खासी है जो निर्णायक भूमिका निभाती है। मुस्लिम वोटरों की संख्या इस सीट पर 68852 है जो कि 23.2 फीसदी है। इसके अलावा अगर उपनामों के आधार पर वर्गीकृति जातियों की बात करें तो सिंह वोटरों की संख्या 30865 है, जो कि 10.4 फीसदी है। इसके अलावा शाह, प्रसाद और भगत वोटरों की संख्या भी काफी अच्छी खासी है।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से राजद के उम्मीदवार हरिशंकर यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 67757 वोट्स मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर थे लोजपा के मनोज कुमार सिंह, जिन्हें 49792 वोट्स मिले थे। इसके अलावा अगर साल 2015 के चुनाव की बात करें तो राजद के हरिशंकर यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें 61,042 वोट्स मिले थे। इसके अलावा भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 50420 वोट्स मिले थे। वहीं सीपीआईएमएल के उम्मीदवार अमरनाथ यादव को 16714 वोट्स मिले थे।