Siwan Assembly constituency: सिवान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और सिवान संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं सिवान विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोरे विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 311523 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है, खासकर मुस्लिम आबादी निर्णायक भूमिका में है। इस सीट पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 80372 है जो कि कुल 25.8 फीसदी हैं। इसके अगर जातियों में भी उपनामों के आधार पर वोटरों की बात करें तो प्रसाद जाति के वोटरों की संख्या 30529 है जो कि 9.8 फीसदी है। इसके अलावा शाह, यादव, चौधरी, टक्कर उपनामों को वोटरों की संख्या भी काफी अच्छी खासी है।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार अवध विहारी चौधरी ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें 76785 वोट मिले थे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर थे भाजपा के उम्मीदवार ओम प्रकाश यादव और तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार श्रीवास्तव थे। वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार व्यासदेव प्रसाद ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें 55156 वोट्स मिले थे। इसके अलावा जदयू के बबलू प्रसाद दूसरे स्थान पर थे और अवध विहारी चौधरी निर्दलीय उम्मीदवार तीसरे स्थान पर थें। बता दें कि इस सीट पर साल 2005 से 2015 तक भाजपा का कब्जा था। हालांकि साल 2020 के चुनाव में इस सीट पर राजद के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।