1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सब्जी का पौधा तोड़ने पर खौफनाक सजा, 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने जिंदा जलाया

सब्जी का पौधा तोड़ने पर खौफनाक सजा, 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने जिंदा जलाया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 21, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Mar 21, 2021 02:28 pm IST

बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक 12 साल की बच्ची को खेत से पौधा उखाड़ने पर केरोसिन तेल डालकर उसे आगे के हवाले कर दिया गया।

सब्जी का पौधा तोड़ने...- India TV Hindi
सब्जी का पौधा तोड़ने पर खौफनाक सजा, 12 साल की बच्ची को पड़ोसी ने जिंदा जलाया Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बेगूसराय (बिहार): बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक 12 साल की बच्ची को खेत से पौधा उखाड़ने पर केरोसिन तेल डालकर उसे आगे के हवाले कर दिया गया। गंभीर स्थिति में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवरौना गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी (एक प्रकार की सब्जी) के पौधे को उखाड़ दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोप है कि सिकंदर और उसकी पत्नी कविता देवी ने बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो बच्ची के शरीर पर केरोसिन तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

बरौनी के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी शनिवार को बरौनी थाना में दर्ज कराई गई है। जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सत्यता का पता चल सकेगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।