1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, 1700 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा पुल गिरा, CM नीतीश ने दिए जांच के निर्देश

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, 1700 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा पुल गिरा, CM नीतीश ने दिए जांच के निर्देश

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 04, 2023 07:30 pm IST,  Updated : Jun 04, 2023 08:49 pm IST

बिहार के भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। ये पुल गंगा नदी पर बन रहा था। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

Bhagalpur- India TV Hindi
भागलपुर में बड़ा हादसा Image Source : ANI

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन पुल गिर गया है। ये पुल गंगा नदी पर बन रहा था। खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। इस हादसे पर डीडीसी भागलपुर कुमार अनुराग का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना सुबह करीब छह बजे हुई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन मौके पर है। हमने 'पुल निर्माण निगम' से रिपोर्ट मांगी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा है। 

क्या है पूरा मामला

खगड़िया के अगवानी से सुल्तानगंज तक लगभग 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबा यह पुल एसपी सिंगला कंपनी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले अगवानी पुल के तीन पाए ध्वस्त हो गए हैं। 

1711 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी कर रही है। अगवानी घाट पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर गिरने के दौरान कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

पुल गिरने की घटना का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। यह दूसरी बार है जब पुल गिरा है।

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है ये पुल

बता दें कि अगुवानी पुल बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इस पुल की आधारशिला 23 फरवरी , 2014 को खगड़िया जिले के परबत्ता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रखी थी। वहीं 9 मार्च, 2015 को मुख्यमंत्री ने पुल निर्माण का काम शुरू करने के लिए उद्घाटन किया था। 

खगड़िया की ओर से 16 किलोमीटर और सुल्तानगंज की ओर से चार किलोमीटर लंबे एप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है। इसके बनने से उत्तर बिहार सीधे मिर्जा चौकी के रास्ते झारखंड से भी जुड़ जाता और विक्रमशिला सेतु पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। वहीं श्रावणी मेला के दौरान कांवड़ियों को भी खगड़िया से भागलपुर आने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी की जगह सिर्फ 30 किमी का सफर करना होता। (इनपुट: भागलपुर से सुशील)

ये भी पढ़ें: 

ओडिशा ट्रेन हादसा: 'रेलवे बोर्ड ने CBI से की जांच की सिफारिश', रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

ओडिशा ट्रेन हादसा: मृत लोगों के बच्चों की मदद के लिए आगे आए गौतम अडाणी और वीरेंद्र सहवाग, किया ये ऐलान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।