1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में फिसली CM एमके स्टालिन की जुबान, राहुल गांधी के बदले ये क्या कह दिया, BJP ने किया ट्रोल

बिहार में फिसली CM एमके स्टालिन की जुबान, राहुल गांधी के बदले ये क्या कह दिया, BJP ने किया ट्रोल

 Published : Aug 28, 2025 07:07 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 11:22 pm IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बिहार के मुजफ्फरपुर में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए थे। यहां एमके स्टालिन की जुबान फिसल गई और उन्होंने राहुल गांधी के बदले कुछ और कह दिया।

MK Stalin bihar rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए एमके स्टालिन। Image Source : PTI

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। इस चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा चला रहे हैं। इस यात्रा में कई अन्य राज्यों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। बुधवार को राहुल गांधी की यात्रा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहुंची थी। यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इसका हिस्सा बने। एमके स्टालिन ने भाजपा और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए। हालांकि, अपने संबोधन के दौरान स्टालिन की जुबान फिसल गई। एमके स्टालिन ने राहुल गांधी को राजीव गांधी कह दिया। अब भाजपा ने इस मुद्दे पर एमके स्टालिन पर निशाना साधा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्टालिन ने मंच पर राहुल गांधी की जगह उनके दिवंगत पिता राजीव गांधी का नाम ले लिया। बाद में पार्टी की तकनीकी टीम ने इस गलती को सुधारने की कोशिश की। हालांकि, ये गलती वायरल हो गई।

भाजपा ने क्या कहा?

इस घटना को लेकर तमिलनाडु के भाजपा नेता के अन्नामलाई ने सीएम एमके स्टालिन पर निशाना साधा है। अन्नामलाई ने कहा- "तमिलनाडु में एमके स्टालिन की सरकार धांधली और छल-कपट पर फलती-फूलती है। बिहार तक जाकर कागज पर पढ़कर भी नाम गलत बोल देना एक बात है, लेकिन उसे ठीक करने की बेताब कोशिश उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली है।"

बिहार में क्या बोले स्टालिन?

स्टालिन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए हाथ मिलाया है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की हार होगी। राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग को बेनकाब कर दिया है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने उनके आरोपों का जवाब नहीं दिया। आयोग ने उनसे हलफनामा दाखिल करने को कहा। राहुल गांधी डरेंगे नहीं।’’

ये भी पढ़ें- जिसके प्रोग्राम में PM मोदी को मंच से दी गई गाली, अब वो मांग रहा माफी, Video आया सामने

दरभंगा: राहुल की यात्रा में पीएम मोदी को गाली, यूथ कांग्रेस के नौशाद ने कराया था कार्यक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।