1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बैचेनी में नीतीश! कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई CM की इच्छा, कहा- 'वे चाहते हैं PM मोदी...'

बैचेनी में नीतीश! कांग्रेस अध्यक्ष ने बताई CM की इच्छा, कहा- 'वे चाहते हैं PM मोदी...'

 Published : Nov 07, 2023 07:22 am IST,  Updated : Nov 07, 2023 07:23 am IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले भाकपा की एक रैली में इंडिया गठबंधन में कुछ काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी को अब इसकी चिंता नहीं है।

nitish kumar- India TV Hindi
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार Image Source : PTI

पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों 'इंडिया एलायंस' (I.N.D.I.A) के बीच तकरार देखने को मिल रही है। विपक्षी गठबंधन में शामिल मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को लेकर बयानबाजी जोरों पर हो रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा I.N.D.I.A. गठबंधन में कोई काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था। उब इस पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने करारा जवाब दिया है। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब उनसे नीतीश के बयान के संबंध में पूछा गया तब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि कल-परसों में ही मोदी जी हट जाएं। ऐसा थोड़े होता है।

अखिलेश सिंह ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा कि उसका समय है। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होना है। अभी तो पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिनमें कांग्रेस की स्थिति बहुत अच्छी है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ और राजस्थान में फिर से सरकार बनाने जा रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस आगे है। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस की लड़ाई वहां की क्षेत्रीय पार्टी से है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य भी जरूरी है। राज्य से ही भारत बनता है। कांग्रेस अगर इन राज्यों में चुनाव जीतती है, इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा।

नीतीश ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा था?

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले भाकपा की एक रैली में इंडिया गठबंधन में कुछ काम नहीं होने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी को अब इसकी चिंता नहीं है। वह पांच राज्यों के चुनाव में लगी है। नीतीश ने कहा था, ''ऐसा लगता है कांग्रेस पार्टी को अब इसकी कोई चिंता नहीं है। फिलहाल कांग्रेस को पांच राज्यों के चुनाव की ज्यादा चिंता है, कांग्रेस इसी में लगी हुई है। इंडिया गठबंधन और 2024 के चुनाव को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हो रही है।''

उन्होंने ये भी कहा कि हम सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को ही आगे बढ़ने का काम कर रहे थे लेकिन कांग्रेस को इसकी कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।