1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Crime News: वैशाली में छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कोचिंग से लौट रही थी घर

Bihar Crime News: वैशाली में छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कोचिंग से लौट रही थी घर

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : May 12, 2022 05:02 pm IST,  Updated : May 12, 2022 08:29 pm IST

घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर महुआ के गांधी चौक को जाम कर दिया, जिससे हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर पथ पर आवागमन ठप हो गया है।

Students- India TV Hindi
Students Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने चला दी ताबड़तोड़ गोलियां
  • कोचिंग से अपने घर साइकिल से लौट रही थी नीतू

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार को कोचिंग से पढ़कर अपने घर लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रसूलपुर मधौल पंचायत के सुनील कुमार सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी कोचिंग से अपने घर साइकिल से लौट रही थी, इसी बीच चकफतेह गांव के पास एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने नीतू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

बाइक छोड़कर फरार हो गए बदमाश

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नीतू वहीं पर गिर गई। इधर, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से नीतू को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

आक्रोशित लोगों ने काटा बवाल
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर महुआ के गांधी चौक को जाम कर दिया, जिससे हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर पथ पर आवागमन ठप हो गया है। पुलिस के अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।