Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर चल रहा है। सभी पार्टी के नेता चुनावी रैली कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेता बिहार में चुनावी रैली करके लालू के जंगलराज की बातों को दोहरा रहे हैं। महागठबंधन के नेता बीजेपी के आरोपों का पलटवार करने में लगे हैं। रविवार को तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने एक साथ कई जनसभा को संबोधित किया। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी राविवार को कटिहार, किशनगंज, अररिया जिले के विभिन्न विधानसभा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने बिहार की जनता से सिर्फ 20 महीने मांगे। वहीं, एनडीए ने आरजेडी पर उनके प्रत्याशी पर हमला करने का आरोप लगाया।