Prabhunath Singh Family MLAs: बिहार चुनाव में NDA को भारी बहुमत मिला और उन्होंने कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में 202 का आंकड़ा छू लिया। इन चुनावी नतीजों में एक और बड़ी खबर निकलकर आई है। दरअसल, यहां एक ही परिवार के 3 सदस्य एक साथ विधायक बन गए हैं। इनमें रणधीर सिंह, केदार सिंह और विनय सिंह का नाम शामिल है। ध्यान देने वाली बात है कि इन तीनों का संबंध पूर्व सांसद प्रभुनाथ नारायण सिंह से है। रणधीर सिंह, प्रभुनाथ के बेटे हैं। केदार सिंह, प्रभुनाथ के छोटे भाई हैं और विनय सिंह, प्रभुनाथ सिंह के संबंधी हैं। इस खबर में देखिए प्रभुनाथ नारायण सिंह की फैमिली के इन तीन सदस्यों कहां-कहां से जीत दर्ज की है।
रणधीर सिंह (मांझी सीट)
बिहार की मांझी सीट से जेडीयू ने रणधीर सिंह को उम्मीदवार बनाया था। रणधीर सिंह ने यहां 9 हजार 787 वोटों से सीपीआई (एम) के प्रत्याशी को हराया दिया। रणधीर सिंह ने 68 हजार 455 वोट हासिल किए. वहीं, उनके विरोधी प्रत्याशी सत्येंद्र यादव 58 हजार 668 वोटों पर सिमट गए।
केदार सिंह (बनियापुर सीट)
केदार सिंह को बीजेपी ने मौका दिया था। केदार सिंह ने बनियापुर से जीत दर्ज की और अपनी विरोधी आरजेडी प्रत्याशी चांदनी देवी 15 हजार 436 वोटों से हरा दिया। केदार सिंह को जनता ने 95 हजार 606 वोट दिए। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी चांदनी देवी को 80 हजार 170 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विनय सिंह (सोनपुर सीट)
प्रभुनाथ सिंह के संबंधी विनय सिंह सोनपुर से बीजेपी के प्रत्याशी थे। उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार रामानुज प्रसाद को 4 हजार 767 वोटों से हरा दिया। विनय सिंह ने 90 हजार 842 वोट पाए। वहीं, आरजेडी उम्मीदवार 86 हजार 75 वोट ही हासिल कर सके।
ये भी पढ़ें-