Saturday, December 06, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Results 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज कहां-कहां बनी ''वोट कटवा''? NDA के इन उम्मीदवारों को हरवाने में निभाई भूमिका!

Bihar Election Results 2025: प्रशांत किशोर की जनसुराज कहां-कहां बनी ''वोट कटवा''? NDA के इन उम्मीदवारों को हरवाने में निभाई भूमिका!

Bihar Polls Result: बिहार विधानसभा में NDA को भारी बहुमत मिल गया है। लेकिन कुछ सीटें ऐसी भी रहीं जहां जनसुराज पार्टी को NDA उम्मीदवार के हारने की वजह बताया जा रहा है।

Written By: Vinay Trivedi
Published : Nov 15, 2025 06:55 am IST, Updated : Nov 15, 2025 07:10 am IST
jan suraaj performance- India TV Hindi
Image Source : PTI बिहार चुनाव में जन सुराज की वजह से NDA किन सीटों पर हारी?

Jan Suraaj Performance: प्रशांत किशोर की पार्टी जोर-शोर से बिहार के विधानसभा चुनाव में उतरी थी लेकिन जब रिजल्ट आया तो उसको मिल रहे जमीनी समर्थन की कलई खुल गई। विधानसभा चुनाव के परिणाम आए तो जनसुराज पार्टी, एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। जनसुराज पार्टी खुद तो एक भी सीट नहीं जीत पाई लेकिन बिहार में ऐसी 7 सीटें रहीं जिनपर जनसुराज उम्मीदवार को मिले कुल वोट से भी कम अंतर से NDA कैंडिडेट हार गए। इस खबर में देखिए ऐसी सीटें कौन सी रहीं।

सीट महागठबंधन उम्मीदवार NDA कैंडिडेट जनसुराज प्रत्याशी हार का अंतर
ढाका फैसल रहमान- 112727 पवन कुमार- 112549 एलबी प्रसाद- 8347 178
जहानाबाद राहुल कुमार- 86402 चंद्रेश्वर प्रसाद- 85609 अभिराम सिंह- 5760 793
मखदूमपुर सूबेदार दास- 74769 रानी कुमारी- 72939 शंकर स्वरूम- 4803 1830
टिकारी अजय कुमार- 97550 अनिल कुमार- 95492 शशि कुमार- 2552 2058
गोह अमरेंद्र कुमार- 93624 रणविजय सिंह- 89583 सीताराम- 7996 4041
बोधगया कुमार सर्वजीत- 100236 श्यामदेव पासवान- 99355 लक्ष्मण मांझी- 4024 881
चनपटिया अभिषेक रंजन- 87538 उमाकांत सिंह- 86936 मनीष कश्यप- 37172 602

बिहार में कैसा रहा जनसुराज पार्टी का प्रदर्शन?

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में 238 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से महज एक सीट पर जनसुराज का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर आया। मढ़ौरा विधानसभा में RJD प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय को 86,118 को वोट मिले। वहीं, जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार को नवीन कुमार सिंह ने 58,190 हासिल किए। यहां जनसुराज प्रत्याशी 27,928 वोटों से हार गया। बाकी हर जगह जनसुराज पार्टी, तीसरे और चौथे नंबर तक पहुंचने का संघर्ष करती रही।

इस खबर में सिर्फ ये बताने की कोशिश की गई है कि किन सीटों पर जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी के कैंडिडेट के वोट, NDA उम्मीदवार के हार के अंतर से ज्यादा रहे। हालांकि, ऐसा कोई डेटा नहीं है जिससे पता किया जा सके कि जो वोट जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार मिले वे सब NDA के खाते के ही थे।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement